RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने नवनियुक्त चौकीदारों को सौंपे नियुक्ति पत्र, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं, सिटी एसपी, एडीसी, एसडीएम धालभूम व अन्य रहे मौजूद।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)15 दिसंबर।पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को आज समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने 25 नवनियुक्त चौकीदारों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मौके पर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एडीसी भगीरथ प्रसाद, एसडीएम धालभूम सह स्थापना उप समाहर्ता चन्द्रजीत सिंह व अन्य पदाधिकारी-कर्मी उपस्थित रहे।
उपायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि चौकीदार ग्रामीण एवं स्थानीय प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सूचनाओं के त्वरित संप्रेषण तथा प्रशासनिक कार्यों में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी नवनियुक्त कर्मियों से कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवनियुक्त चौकीदार अपने कार्यक्षेत्र में प्रशासन और जनता के बीच सेतु बनकर कार्य करेंगे।

Related posts

भोजपुरी के प्रति संवेदना प्रकट करने हेतु बिहार सरकार को धन्यवाद:- गीतकार कुमार अजय सिंह ।

rktvnews

जयपुर:डेनमार्क के लिए रवाना हुआ राजस्थान के 38 प्रगतिशील किसानों का दल।

rktvnews

अजय देवगन ने किया फिल्म “शतक” का समर्थन

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी ने सिमरी प्रखण्ड के केशोपुर पंचायत में हो रहे उप निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

rktvnews

भोजपुर: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में SDRF और NDRF की टीम सक्रिय।

rktvnews

भोपाल:पाठकों तक तथ्यात्मक एवं सही जानकारी पहुंचाएँ: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन

rktvnews

Leave a Comment