RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवीन पुलिस केन्द्र, पटना परिसर में केन्द्रीकृत रसोई-सह-भोजनालय एवं 700 क्षमता के पुरूष सिपाही बैरक का उद्घाटन किया।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)14 दिसंबर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नवीन पुलिस केन्द्र, पटना परिसर में केन्द्रीकृत रसोई-सह-भोजनालय (G+4) एवं 700 क्षमता का पुरूष सिपाही बैरक (G+7) ब्लॉक-A का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना पुलिस केन्द्र में रहनेवाले पुलिस बलों को अपनी ड्यूटी करने के साथ-साथ राशन, भोजन आदि की व्यवस्था करने में काफी कठिनाई होती थी। इस समस्या का समाधान करने के लिए पुलिस लाईन में ‘जीविका दीदी की रसोई का शुभारंभ किया जा रहा है। इससे यहां रहनेवाले लगभग 3 हजार पुलिस बलों को सस्ते दर पर पौष्टिक भोजन प्राप्त होगा। समय एवं श्रम की बचत होने से वे बेहतर ढंग से अपनी ड्यूटी कर सकेंगे। साथ ही इससे लगभग 120 जीविका दीदियों को रोजगार प्राप्त होगा।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने केन्द्रीकृत रसोई-सह-भोजनालय (G+4) के भवन का निरीक्षण किया और जीविका दीदियों से बातचीत भी की।

Related posts

बागपत:हार्टफुलनेस संस्थान की अंतर्राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में 120 विद्यार्थियों ने लिया भाग।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:राजू यादव होंगे इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा माले के तरारी विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवार।

rktvnews

पूर्व सांसद रामा सिंह द्वारा घोषित संकल्प महासम्मेलन की तैयारी पर बैठक आयोजित!कार्यक्रम पूर्णत सफल होगा: जिला संयोजक श्री कुमार सिंह

rktvnews

‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में 7 साल का लीप, वकील के रूप में पुष्पा की दमदार और निडर नई शुरुआत।

rktvnews

आदित्य चोपड़ा ने वाईआरएफ की पहली सीरीज के लिए द रेलवे मैन को चुना!’ : शिव रवैल ने खुलासा किया।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नए समाहरणालय भवन के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment