RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महिला कॉलेज,प्राकृत विभागाध्यक्ष द्वारा बच्चों में स्कूल बैग, पुस्तक व टॉफी का वितरण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 दिसंबर।एम. एम. महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेन्द्र प्रताप पालित की अध्यक्षता में प्राकृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.कुमारी शिल्पा द्वारा छोटे बच्चों एवं कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा के लिए स्कूल बैग, पुस्तक के साथ ही टॉफ़ी देकर उन्हें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया । प्राचार्य डॉ. प्रो.पालित ने बच्चों को पुस्तक, बैग और टॉफ़ी देकर उन्हें आगे की पढ़ाई करने के लिए उनका मनोबल बढ़ाया । प्राचार्य ने कहा कि नयी पुस्तक और बैग देखकर बच्चे काफ़ी खुश होते हैं और पढ़ाई में रूचि लेने लगते हैं । इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रो. राजीव कुमार ने प्राकृत विभाग की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण एवं शिक्षाप्रद है । प्राकृत विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ कुमारी शिल्पा ने कहा कि बच्चे को जब इस तरह के सामान मिलते हैं तो उनके चेहरे की ख़ुशी दोगुनी हो जाती है यह देखकर हर किसी को भी आनन्द की अनुभूति होती है ।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ रजनी नरशरिया, डॉ अवधेश कुमार, डॉ विजय श्री, डॉ अनामिका,डॉ अमरेश, डॉ सरोज आदि प्राध्यापक के साथ ही कर्मचारी आशा, लाखपति , गीता, विमलेश आदि कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक अपनी उपस्थित दर्ज की ।

Related posts

डीपीआईआईटी ने भारत में समावेशी उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के लिए एक निजी डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 13 मई 24

rktvnews

सुशील मोदी को पद्मभूषण देने की घोषणा पूरे बिहार का सम्मान : जेस्सी सुशील मोदी

rktvnews

मध्यप्रदेश: उज्जैन:मुख्यमंत्री डॉ यादव ने समाजसेवी स्वर्गीय मोहनलाल पांचाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल ने राज्य में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के सम्बन्ध में राजभवन में अधिकारियों की ली बैठक।

rktvnews

जयपुर:खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स — तकनीक और खेल कौशल का अद्भुत प्रदर्शन, कोटा ओपन विश्वविद्यालय ने जीता गोल्ड।

rktvnews

Leave a Comment