RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर: रतन टाटा के निधन पर मुख्यमंत्री की शोक संवेदना।

RKTV NEWS/रायपुर ( छत्तीसगढ़)10 अक्टूबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा की सुप्रसिद्ध उद्योगपति, पद्म भूषण व पद्म विभूषण से सम्मानित श्री रतन टाटा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
उन्होंने भारतीय उद्योग जगत को सर्वोच्च स्थान पर स्थापित किया। शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, मानव कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में उनके योगदान को भारतवासी सदैव याद रखेंगे। उनका सादगी पूर्ण जीवन, नैतिक नेतृत्व और परोपकार की भावना एक मिसाल थी। वह सदैव हमारी यादों में जीवित रहेंगे। उनका निधन भारत और उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। देश और समाज में बेहतर बदलाव के लिए उनके द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्य हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।
ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की विनम्र प्रार्थना करता हूं।

Related posts

भोपाल: विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर हिन्दीतर भाषी हिंदी सेवी के सम्मान समारोह में हुए शामिल।

rktvnews

प्रार्थना के साथ शुरु करे योग:स्वामी विक्रमादित्य

rktvnews

रेल थाना आरा ने फरक्का एक्सप्रेस से बरामद किया शराब।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री ने लिया दूसरा संकल्प: ‘राइजिंग राजस्थान‘ समिट में हमारे परंपरागत हस्तशिल्प दुनिया को देंगेे हमारी समृद्ध संस्कृति का परिचय।

rktvnews

विश्व हाथी दिवस-2025, 12 अगस्त को तमिलनाडु के कोयंबटूर में मनाया जाएगा।

rktvnews

मालीडीह के फूलों से महका मुम्बई, बेंगलुरु और नागपुर।

rktvnews

Leave a Comment