RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:जिले में धान खरीद की तैयारी पूरी, किसानों को मिलेगी सुविधा।

2450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदे जाएंगे।
42 पैक्सों में होगी धान की खरीदारी 48 घंटे में होगा किसानों को भुगतान।
48 घंटे के अंदर शत-प्रतिशत भुगतान का प्रावधान।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)11 दिसंबर।उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी गयी है कि जिले में धान खरीद से जुड़ी आवश्यक सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है, किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए धान की खरीदारी के लिए जिले में कुल 42 पैक्सों का चयन किया गया है। वहीं सुचारू रूप से धान की ढुलाई, मिलिंग और सीएमआर की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए इन पैक्सों को पांच राईस मिलों के साथ टैग किया गया है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि पैक्सों को उन्हीं मिलों से टैग किया जाय, ताकि परिवहन में परेशानी नहीं हो और सीएमआर समय पर रीसिव किया जा सके। इसके अलावा किसानों से धान खरीदने के लिए इस बार 48.60 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। वहीं किसानों को इस बार भुगतान के लिए किसी तरह का चक्कर भी नहीं लगाना होगा। बोनस सहित किसानों से प्रति क्विंटल 2450 रुपये के दर से धान खरीदा जायेगा। साथ ही किसानों को धान बेचने के लिए दूर जाना नहीं पड़े, इसके लिए हरेक प्रखंड में पैक्सों की संख्या बढ़ायी गयी है। किसान अपने गांव के नजदीक के पैक्स में अपना निबंधन करा सकते हैं। वहीं भुगतान में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए जिला स्तर से की समस्या का समाधान करने के लिये उपाय किये गये हैं।
इसके अलावे उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी कि पहले किसानों को पैक्स में धान देने के 24 घंटे बाद आधा व बाकी का भुगतान मिल से चावल तैयार कर रिसीव करने के बाद करने का प्रावधान था। इस कारण अधिकतर धान कम दाम में किसान खुले बाजार में बेचने को विवश हो जाते थे। ऐसे में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने धान लेने के बाद उक्त किसान को लिये गये धान का शत-प्रतिशत भुगतान 48 घंटे के अंदर किसान के खाते में करने का प्रावधान किया है, ताकि किसान को समय पर भुगतान मिल सके और वे रवि फसल की तैयारी कर सकें।

प्रखंडवार पैक्सों का चयन निम्न प्रकार है

देवीपुर प्रखंड हेतु टटकियो, घोबाना व अमडीहा पैक्स है।

सोनारायठाढ़ी प्रखंड हेतु जरका-1, जरका-2, सोनारायठाढ़ी, ब्रहमोतरा व दोंदिया पैक्स है।
सारवां प्रखंड- हेतु सारवां, रक्ति, नारंगी एवं जियाखाड़ा पैक्स है।

देवघर प्रखंड- गिधनी, मानिकपुर एवं बसवरिया पैक्स है।

मोहनपुर प्रखंड- घुटियाबड़ा असहना, बलथर, हरकट्टा, बारा, पोस्तवारी एवं रढ़ीया पैक्स है।

मधुपुर प्रखण्ड हेतु गड़िया, उदयपुरा एव गोविंदपुर पैक्स है।

सारठ प्रखंड – बड़बाद, मंझलाडीह, सधरिया व ठाढ़ी पैक्स है।

करौं प्रखंड- सिरसा पैक्स, टेकरा पैक्स एवं बधनाडीह पैक्स।

मारगोमुंडा प्रखंड-पिपरा पैक्स, पंदनियां पैक्स व रामपुर पैक्स

पालोजोरी प्रखंड- बरजोरी पैक्स, जमुआ पैक्स, सगराजौर पैक्स, खागा पैक्स, बगदाहा पैक्स, मटियारा पैक्स, बांधडीह पैक्स एवं कांकी पैक्स है।

Related posts

दुमका:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर बड़हरा कृषि भवन परिसर में किया गया वृक्षारोपण।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता सेनानी के पोते अब्दुल्लाह हुसैन और जदयू के प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा के निधन पर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

rktvnews

चतरा:जिले के विभिन्न प्रखंड के पंचायतों में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन! शिविर में 6179 आवेदन प्राप्त हुएं, 2531 आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन।

rktvnews

भोजपुर:श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर मनाई गई दिवाली।

rktvnews

Leave a Comment