RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: वीकेएस विश्वविद्यालय के राजनीति विभाग में मानवाधिकार दिवस पर संगोष्ठी आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 दिसंबर। बुधवार को वीर कुंवर सिंह विवि के राजनीति शास्त्र विभाग में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो कुंदन कुमार सिंह ने पद्मश्री डॉ भीम सिंह भवेश को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया।इस अवसर पर छात्रों को विशेष डॉक्यूमेंट्री मुसहर दिखाया गया। मंच संचालन जेआरएफ विनोद कुमार यादव ने किया। जिसमें मानवाधिकारों की महत्ता, वर्तमान वैश्विक चुनौतियाँ तथा युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। उसके बाद विषय परिवर्तन डॉ मनोज कुमार जिसमें मानवाधिकारों का इतिहास, वर्तमान एवं भविष्य की वैश्विक चुनौतियाँ एवं महत्ता पर चर्चा की। मुख्य वक्ता डॉ भीम सिंह भवेश ने अपनी प्रेरक सामाजिक यात्राओं और मानवाधिकार संरक्षण से जुड़े अनुभवों को छात्रों व शिक्षकों के साथ साझा किया। उन्होंने विस्तृत रुप से अधिकार एवं कर्तव्य के ऊपर चर्चा किया तथा छात्रों को बताया कि जीवन में अनुशासन एवं कर्तव्य का क्या महत्व है। उन्होंने विभाग के अनुशासित छात्रों की सराहना करते हुए लाबासना (मसूरी)के अनुभवों को भी छात्रों से साझा किया।उन्होंने बताया कि समाज में सदाचार की भावना रखनी चाहिए। अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए जेआरएफ (शोधार्थी) ज्योति प्रकाश, अमन कुमार, आकिब मुर्तजा, सुधीर कुमार पाण्डेय और सोनू कुमार ने मानव अधिकार दिवस के अवसर पर मानव अधिकार को समझने और आत्मसात करने का आह्वाहन किया। कार्यक्रम में अन्य छात्र सूरज सिंह, प्रकाश, विकाश, अनिरुद्ध, अमरजीत प्रभाष, उज्जवल, अलका, अनुभूति इत्यादि ने भी भागीदारी किया। अंत में राष्ट्र गान से कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related posts

बागपत:खाध सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जिलाधिकारी ने की जिला स्तरीय बैठक।

rktvnews

विश्व हिन्दू परिषद् के विराट संत सम्मेलन से हिन्दू समाज को एकजूटता का संदेश।

rktvnews

डॉ. जितेंद्र सिंह ने दिल्ली में सीबीआई मुख्यालय में प्रथम अंतर्राष्ट्रीय पुलिस सहयोग दिवस और अलंकरण समारोह का उद्घाटन किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री 3 जून को गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

rktvnews

स्त्री-पुरुष समानता को बढ़ावा देने में इसरो ने अन्य संगठनों के लिए उपयुक्त उदाहरण प्रस्तुत किया-उपराष्ट्रपति

rktvnews

दुमका:नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को लेकर उपायुक्त ने रिसीविंग व डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment