RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर :भाकपा-माले के संस्थापक नेता मास्टर जगदीश एवं रामायण राम के शहादत की 53 वीं बरसी पर आरा में मनाया गया संकल्प दिवस।

बुल्डोजर राज के खिलाफ प्रतिरोध किया जाएगा तेज :दिलराज प्रीतम

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 दिसंबर।भोजपुर में भाकपा-माले के संस्थापक नेता शहीद का•मास्टर जगदीश एवं का•रामायण राम के शहादत की 53 वीं बरसी पर बुधवार को भाकपा-माले नगर कमेटी की ओर से क्रांति पार्क पूर्वी नवादा आरा में संकल्प दिवस मनाया गया!इस संकल्प दिवस के अवसर पर शहीद का•मास्टर जगदीश एवं का•रामायण राम सहित जनवादी क्रांति में सभी शहीदों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई!उसके बाद शहीद का•मास्टर जगदीश के चित्र एवं क्रांति पार्क में शहीद सभी नेताओं के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया!संकल्प दिवस के अवसर पर संबोधित करते हुए भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने कहा कि भोजपुर में 70 के दशक में गरीबों की समाजिक,राजनीति,आर्थिक दावेदारी नहीं थी भोजपुर में गरीबों को खाट पर बैठने एवं वोट डालने का अधिकार नहीं था शोषण-जुल्म चरम पर था गरीब लोग अपनी मजदूरी की भी मांग नहीं कर सकते थे,सत्ता के उस दौर में गरीबों के खिलाफ क्रूर चेहरा सामने था। इस स्वेत आतंक के खिलाफ मास्टर जगदीश,रामनरेश राम,रामेश्वर यादव के नेतृत्व में एकवारी से लाल चिंगारी निकली और इस शोषण जुल्म के खिलाफ संघर्ष तेज हुआ। इस संघर्ष की बदौलत व्यापक रूप में गरीबों के समाजिक राजनीतिक,आर्थिक दावेदारी मजबूत हुई और आज पूरे देश में गरीबों की आवाज उठ रही है और यह मास्टर जगदीश रामनरेश राम रामेश्वर यादव की पार्टी भाकपा-माले के नेतृत्व में संघर्ष जारी है इस संघर्ष में हजारों लोगों ने कुर्बानियां दी!
आगे माले नेता दिलराज प्रीतम ने कहा कि आज मोदी सरकार की अडानी-अंबानी के इशारे पर संविधान,लोकतंत्र को बदलने के लिए कानून ला रही है देश के तमाम सरकारी संस्थाओं को अडानी-अंबानी के हाथों बेचा जा रहा है और जब लोकसभा में विरोध की आवाज उठती है उस विरोध की आवाज को खत्म करने की कोशिश की जा रही है!आगे उन्होनें कहा कि बिहार में वोट चोरी के बल पर बनी भाजपा-नीतिश की सरकार बनते ही अतिक्रमण के नाम पर बगैर कोई नोटिस जारी किए या बगैर कोई बैकल्पिक व्यवस्था किए पूरे बिहार में गरीब दलित-पिछडों,दुकानदारों पर बुलडोजर चलना शुरू हो गया है!ऐसी नाज़ुक मोड़ पर शहीद मास्टर जगदीश व रामायण राम सरीखे क्रांतिकारियों के बताए हुए संघर्षों पर चलकर इस बुल्डोजर राज के खिलाफ जनप्रतिरोध को तेज करना होगा!
संकल्प दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा-माले नगर कमेटी सदस्य मिल्टन कुशवाहा ने कहा कि इस दौर में हम जी रहे हैं जिसमें सरकार का गरीबों के खिलाफ दमन का चक्र जारी है वहीं दूसरी तरफ इस दमन के खिलाफ आंदोलन का भी चक्र जारी है आज पूरे देश में मोदी पर फासीवादी शासन के खिलाफ देश में चौतरफा आंदोलन जारी है मोदी की सरकार इस देश के लोकतांत्रिक ढांचे को खत्म कर फासीवादी शासन लागू करना चाहती है। ऐसे दौर में मास्टर जगदीश के प्रतिरोध की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हमें मोदी सरकार के खिलाफ जन प्रतिरोध को तेज करने की जरूरत है क्योंकि यदि सरकार गरीबों के जीवन को कुचलने पर आमदा है इसलिए बुल्डोजर राज के खिलाफ प्रतिरोध खड़ा करना मास्टर जगदीश की सच्ची श्रद्धांजलि होगी!संकल्प सभा का संचालन नगर सचिव सुधीर कुमार सिंह ने किया!
संकल्प दिवस कार्यक्रम में भाकपा-माले जिला कमेटी सदस्य राजनाथ राम,निर्माण मजदूर नेता बालमुकुंद चौधरी,ऐपवा नगर अध्यक्ष शोभा मंडल,नगर सचिव संगीता सिंह,आइलाज नेता अमित कुमार बंटी,आइसा जिला सह सचिव रौशन कुशवाहा,नगर कमेटी सदस्य हरिनाथ राम,संतविलास राम,मिल्टन कुशवाहा,बब्लू गुप्ता,मिथलेश कुमार,कलावती देवी,सुनील कुमार,जयशंकर प्रसाद,राजू प्रसाद,साहिल अरोरा,मनोज यादव,पंकज कुशवाहा,संजय गुप्ता,रितेश कुमार शामिल थे!

Related posts

मनन की व्याख्या कवि अरुण दिव्यांश की रचना में।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:25 अक्टूबर 23

rktvnews

ग्वालियर:निजी विद्यालयों द्वारा किताबें, स्टेशनरी,यूनिफॉर्म इत्यादि की खरीदारी के बाध्य करने की शिकायतों पर जिला प्रशासन सख्त।

rktvnews

हकमारी होने पर ओबीसी ईंट से ईंट बजा देगा : उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव

rktvnews

राष्ट्रपति ने अंगोला की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लिया।

rktvnews

11मार्च को आईपीएस आनंद मिश्रा जगजीवन कॉलेज आरा में विद्यार्थियों को करेंगे संबोधित।

rktvnews

Leave a Comment