RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शाहपुर नगर पंचायत की बैठक मे मुद्दों पर चर्चा नहीं होने से उप मुख्य पार्षद झुनिया देवी ने जताई  नाराजगी।

शाहपुर नगर पंचायत की उप मुख्य पार्षद झुनिया देवी

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 10 दिसम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत कार्यालय के सभागार मे सशक्त स्थाई समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक मे एजेंडा मे शामिल महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा नहीं किए जाने से उप मुख्य पार्षद झुनिया देवी ने  नाराजगी जताई है। बैठक की कार्यवाही आरंभ होने के बाद उपस्थित सदस्यों ने उपस्थिति पंजी पर हस्ताक्षर किया। हस्ताक्षर प्रक्रिया संपन्न होने के कुछ ही समय के बाद एजेंडा में शामिल महत्वपूर्ण विषयों पर बिना चर्चा किये ही बैठक समाप्त कर दी गई। मुख्य पार्षद के मनमानी रवैये और बैठक मे बिना कोई निर्णय लिए बैठक को समाप्त कर दिए जाने से उप मुख्य पार्षद झुनिया देवी ने अपनी नाराजगी जताई है। उप मुख्य पार्षद झुनिया देवी ने कहा कि सशक्त स्थाई समिति की महत्वपूर्ण बैठक में किसी भी विषय पर कोई सार्थक चर्चा नहीं की गई और ना ही इसे कार्यवाही पंजी पर विधिवत रूप से अंकित किया गया। उन्होंने मुख्य पार्षद के इस मनमानी रवैया पर खेद एवं आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्य पार्षद मनमाने ढंग से योजनाओं का चुनाव करती हैं। उप मुख्य पार्षद झुनिया देवी ने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान विस्थापित हुए फुटपाथी दुकानदारों और सब्जी विक्रेताओं की आजीविका प्रभावित हुई है। उन्होंने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी नेशात आलम से विस्थापित हुए फुटपाथी दुकानदारों एवं सब्जी विक्रेताओं के लिए वेन्डिग जोन की व्यवस्था करने का आग्रह किया है ताकि उनकी आय का श्रोत बरकरार रहे। कार्यपालक पदाधिकारी ने इस संबंध मे आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Related posts

सफलता की कहानी: आत्मविश्वास, कड़ी मेहनत, सच्ची लगन के साथ किसान प्रमोद राय प्रशिक्षण ले कर रहे खूब कमाई।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने दिल्‍ली के पुराना किला में चल रही खुदाई का निरीक्षण किया

rktvnews

GRP और RPF ने आरा स्टेशन से चोरी की मोबाइल के साथ चोर को पकड़ा।

rktvnews

जयपुर:डेनमार्क गए किसानों एवं पशुपालकों ने डेनमार्क के आहरस में एग्रो फूड पार्क का विजिट किया।

rktvnews

महाराष्ट्र ने रणनीतिक ‘कर्टेन रेज़र’ समारोह के साथ पल्स 2026 का किया शुभारंभ।

rktvnews

बागपत शुगर मिल में संचालित बाल विद्यालय जूनियर हाई स्कूल व जिला सहकारी बैंक का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment