RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

ऊर्जा मंत्री ने हदां में किया नए पुलिस थाने का उद्घाटन।

बीकानेर/राजस्थान 12 जून। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि अपराधियों में पुलिस का भय और आमजन में विश्वास बना रहे, इसके लिए पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करें।
ऊर्जा मंत्री ने सोमवार को हदां में नवीन पुलिस थाने के उद्घाटन अवसर पर यह विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की 2023 की बजट घोषणा में हदां में नवीन पुलिस थाना स्वीकृत हुआ। इस थाने से आस-पास के 50 गांव जुड़ेंगे। इससे पुलिस तंत्र और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 की बजट घोषणा में रणजीतपुरा में पुलिस थाना खोला गया था। कोलायत भौगोलिक दृष्टि से लंबा क्षेत्र है, इसके मद्देनजर मॉनिटरिंग करने के लिए यह थाना खोला जाना भी जरूरी था।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पीड़ित व्यक्ति को हर हालत में न्याय मिलना चाहिए। थाने में आने वाले प्रत्येक परिवादी को धैर्य से सुनें।
उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में घटने वाली अवांछनीय गतिविधियों की पुलिस को जानकारी दें, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था का सही ढंग से संधारण हो सके। उन्होंने कहा कि यह इलाका सीमावर्ती क्षेत्र है, इसलिए कुछ अवांछनीय गतिविधियां नहीं हो। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सहायता के लिए है। इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं आए। उन्होंने कहा कि कोलायत विधानसभा क्षेत्र में कुल 6 पुलिस थाने हो गए हैं।
उन्होंने हदां में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी और कहा कि यह गांव 15 ग्राम पंचायतों का केंद्र बिंदु है। इसलिए यहां कॉलेज, हॉस्पिटल, थाना, सहायक अभियंता विद्युत विभाग के कार्यालय खोले गए हैं। साथ ही 132 केवी जीएसएस स्वीकृत हुआ है। इसका निर्माण शीघ्र ही हो जाएगा। उन्होंने बताया कि हदां में पंचायत समिति स्वीकृत हो चुकी है और इसे तहसील का दर्जा मिल चुका है। इस गांव से काफी सड़कें जुड़ी हुई है। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि महंगाई राहत शिविरों में आमजन अपना पंजीकरण करवाएं।
आईजी ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस प्रशासन कोलायत क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की कोशिश करेगा।
जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि बजट घोषणा 2023 में हदां के पुलिस स्टेशन की स्वीकृति मिली थी। मुख्यमंत्रीअशोक गहलोत एवं ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी के प्रयासों से हदां में नवीन पुलिस थाना का स्वीकृत हुआ। श्री कोलायत का क्षेत्र बड़ा होने के कारण से बेहतर पुलिसिंग की आवश्यकता है। अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास कायम करने के लिए निश्चित रूप से नया थाना सक्षम होगा।
इस अवसर पर रूपाराम मेघवाल, नरेगा लोकपाल किशोर सिंह राठौड़, शिक्षाविद रामदयाल, जिला परिषद सदस्य मदनलाल चौहान, जिला परिषद सदस्य मोहनदान चारण, खेमाराम मेघवाल, कृषि मंडी के चेयरमैन हजारी राम गेदर, झंवर लाल सेठिया, हरि सिंह सियाणा ने कोलायत विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी।
इससे पहले ऊर्जा मंत्री भाटी, आईजी ओम प्रकाश और जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने होम किया और पुलिस थाना हदां का मंत्रोच्चार के बीच उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान रुघनाथ सिंह भाटी, हदां की सरपंच सुशीला सुथार, कोलायत वृताधिकारी अरविंद विश्नोई, थानाधिकारी हदां बेगराज उपस्थित थे। संचालन ओम प्रकाश सेन ने किया।

Related posts

चतरा:पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा: तेज हुई कार्रवाई, उपायुक्त की निगरानी में जमीनी स्तर पर मिल रहा समाधान।

rktvnews

भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल, ऑपरेट, ट्रांसफर (टीओटी) बंडल 11 और 12 को 6,584 करोड़ रुपये मेंआवंटित किया।

rktvnews

बागपत को खेलों के राष्ट्रीय मानचित्र पर लाएगा सांसद खेल महोत्सव, जोरों पर तैयारियां

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से आरा जंक्शन से वंदेभारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

भोजपुर:तेलंगाना के दंपत्ति ने अनाथ को लिया गोद।

rktvnews

03 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम को ले भोजपुर लोजपा रामविलास की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment