RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:लोकसभा के शीतकालीन सत्र में सांसद सुदामा प्रसाद ने भोजपुर के खिलाड़ियों का उठाया मुद्दा, कहा भोजपुर में समग्र खेल विकास योजना लागू कर आरा में क्रिकेट स्टेडियम का हो निर्माण!

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 10 दिसम्बर।आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने लोकसभा के शीतकालीन सत्र में भोजपुर खिलाड़ियों का उठाया मुद्दा।
उन्होंने कहा कि आरा क्षेत्र लंबे समय से एक उपयुक्त और मानक क्रिकेट स्टेडियम के अभाव से जूझ रहा है, जिसके कारण यहां के उभरते हुए खिलाड़ियों को गंभीर बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में उपलब्ध खेल मैदान या तो अपर्याप्त हैं या फिर उनका रख-रखाव अत्यंत खराब है, जिसके कारण युवा क्रिकेटरों को उच्च स्तर की प्रशिक्षण सुविधाएँ प्राप्त नहीं हो पातीं हैं।
उन्होंने कहा कि इस बुनियादी ढांचे की कमी के चलते आरा के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी, जो बिहार और देश का प्रतिनिधित्व करने की क्षमता रखते हैं, जिला स्तर से आगे बढ़ने में कई तरह की कठिनाई का सामना कर रहे हैं और रंजी ट्रॉफी तथा अन्य छोटे टूर्नामेंटों तक ही सीमित रह जाते हैं। मानक स्टेडियम, प्रशिक्षित कोचिंग सुविधाएँ, टर्फ विकेट और आधुनिक सुविधाओं के अभाव में इस क्षेत्र का संपूर्ण खेल पारिस्थितिकी तंत्र प्रभावित हो रहा है। यह लगातार हो रही उपेक्षा न केवल व्यक्तिगत खेल करियर को बाधित कर रही है, बल्कि बिहार को भी राष्ट्रीय मंच पर स्थानीय प्रतिभाओं को प्रस्तुत करने से रोक रही हैं।
उन्होंने सरकार से मांग किया कि आरा में एक पूर्ण-स्तरीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण की प्रक्रिया को तत्काल प्रारंभ किया जाए और इसके साथ ही एक समग्र खेल विकास योजना लागू की जाए, ताकि भोजपुर सहित अन्य जिलों के लिए उचित और भरपूर युवाओं को उनका अवसर प्राप्त हो सके।
उपर्युक्त बाते सांसद निजी सहायक चन्दन कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताई।

Related posts

भोपाल:पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई।

rktvnews

गढ़वा को मिला नया नेतृत्व : पशुपतिनाथ मिश्रा ने 35वें उपायुक्त के रूप में संभाला कार्यभार।

rktvnews

राष्ट्रपति ने पंजाब विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

जिलाधिकारी ने की रेड क्रॉस सोसाइटी गोपालगंज शाखा के प्रबंन्ध समिति की बैठक की अध्यक्षता।

rktvnews

मीडिया को राजनीति का हिस्सा नहीं होना चाहिए-उपराष्ट्रपति

rktvnews

नॉर्थ ब्लॉक में मामूली आग, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं।

rktvnews

Leave a Comment