RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:सभी प्रखंडों में सघन जांच एवं निरीक्षण जारी रहेगा, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई : जिला पदाधिकारी

RKTV NEWS/हाजीपुर ( वैशाली)09 दिसंबर।जिला पदाधिकारी वैशाली, वर्षा सिंह द्वारा प्रखंड बिदुपुर के ग्राम पंचायत राज सहदुल्लहपुर धोबौली स्थित आंगनवाड़ी केंद्र कोड सं. 39, 32 तथा वार्ड सं. 2 में अवस्थित जन वितरण प्रणाली केंद्र (अनुज्ञप्ति सं. 54/07) एवं ग्राम पंचायत राज चकठकुर्सी कुसियारी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोहिउद्दीनपुर का औचक निरीक्षण किया गया।
आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 39 पर सेविका एवं सहायिका अनुपस्थित पाई गईं तथा केंद्र बंद मिला। जिला पदाधिकारी ने इस गंभीर लापरवाही पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए दोनों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 32 पर बच्चों की उपस्थिति अत्यंत कम पाई गई तथा परिसर में साफ-सफाई का अभाव था, जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई गई। जन वितरण प्रणाली केंद्र पर निरीक्षण के दौरान डीलर अनुपस्थित पाए गए साथ ही केंद्र निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। मूल सह भंडार सूचना पट अद्यतन नहीं था तथा गोदाम भी मानक के अनुरूप नहीं पाया गया।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोहिउद्दीनपुर में निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति संतोषजनक नहीं थी। जिला पदाधिकारी ने पठन-पाठन की गुणवत्ता एवं मिड-डे-मील की स्थिति की भी समीक्षा की।
निरीक्षण के क्रम में प्राप्त गंभीर कमियों को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने संबंधित आंगनवाड़ी सेविकाओं, जन वितरण प्रणाली विक्रेता, प्रधानाध्यापक तथा संबंधित पदाधिकारियों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और सभी को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति संवेदनशील रहने का सख्त निर्देश दिया।
जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने स्पष्ट कहा कि सभी प्रखंडों में इसी प्रकार सघन जांच एवं निरीक्षण जारी रहेगा और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

देवघर:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के निर्देशानुसार पल्स पोलियो अभियान हेतु पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:जदयू नेत्री पर चाकू से हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

rktvnews

देवघर:PNG किफायती और पर्यावरण के अनुकूल है : उपायुक्त

rktvnews

प्रलय के बाद केवल एकमात्र श्रीमन नारायण रहते हैं : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

बिहार:भोजपुर:अगिआंव के पवना पंचायत में हुआ हिंदू जागरण मंच इकाई का गठन।

rktvnews

डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में ब्रह्मपुर प्रखंड में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment