RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:कांटे के मुकाबला में दरभंगा ने तिरहुत को 11 रनों से किया पराजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 दिसंबर।बिहार राज्य खेल प्राधिकरण , खेल विभाग एवं जिला प्रशासन भोजपुर के संयुक्त तत्वावधान में वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय अंतर प्रमंडल क्रिकेट बालक अंण्डर 17 खेल प्रतियोगिता 2025-26 पहला सेमीफाइनल मैच रविवार को तिरहुत प्रमंडल बनाम दरभंगा प्रमंडल के बीच खेला गया मैच का उद्घाटन पूर्व क्रिकेटर राहुल सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। दरभंगा प्रमंडल के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने निर्णय लिया। दरभंगा प्रमंडल पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खो कर 116 रनों का स्कोर खड़ा किया। दरभंगा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए साहिल गौतम ने 43 रन,महफुज ने 23 रन, अनुभव ने 14, अंकित ने 10 रनों का योगदान दिया। तिरहुत प्रमंडल की ओर से गेंदबाजी करते हुए सौरभ ने तीन विकेट, बब्लू और जगत ने दो विकेट की प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए तिरहुत प्रमंडल की पूरी टीम 105 रन पर सिमट गई। तिरहुत प्रमंडल की ओर से बल्लेबाजी करते हुए राजीव ने 35 रन , अक्षय ने 17 रन, गयासुद्दीन ने नाबाद 10 रन बनाया बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक में प्रवेश नहीं किया। दरभंगा प्रमंडल की ओर से गेंदबाजी करते हुए याकुब , अनुराग और शास्वत ने दो दो विकेट प्राप्त किया,।इस प्रकार कांटे के मुकाबला में दरभंगा ने तिरहुत पर 11 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
कल का मैच मगध प्रमंडल बनाम मुंगेर प्रमंडल के बीच सुबह 11 बजे से वीर कुंवर सिंह स्टेडियम रमना मैदान आरा में खेला जाएगा । यशवंत नारायण,भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव विनित राय, भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष मनोज पाण्डेय, शिव नारायण पाल, कृष्ण कुमार, संजीव कुमार, नीरज कुमार सिंह के साथ साथ भोजपुर जिला के खेल प्रेमी मंच पर उपस्थित थे।इस आशय की जानकारी भोजपुर जिला खेल पदाधिकारी आलोक कुमार गौतम ने दी

Related posts

कृषि विभाग द्वारा संचालित नई तकनीक को अपनाकर सिमरिया प्रखंड के किसान गणेश दांगी कम लागत में अच्छी उत्पादन प्राप्त कर बने आत्मनिर्भर।

rktvnews

गिरीडीह:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जमुआ में दवाओं का पर्याप्त भंडार उपलब्ध, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की दिशा में निरंतर प्रयास।

rktvnews

दरभंगा:जीविका दीदी नबिता झा के द्वारा बनाई गई राखियों की बढ़ती मांग, खादी पेपर और प्राकृतिक रंगों का अनूठा संगम।

rktvnews

राष्ट्रपति ने स्कोप उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

उज्जैन:शिवमयी हुआ श्रावण महोत्सव

rktvnews

बागपत:लखपति दीदियों से प्रधानमंत्री ने किया संवाद विकास भवन में देखा गया सजीव प्रसारण।

rktvnews

Leave a Comment