RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: बाबा साहेब के महापरिनिर्वाण दिवस पर समता सैनिक दल द्वारा कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 दिसंबर।शनिवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर स्थानीय चंदवा महादलित टोला स्थित सामुदायिक भवन में बाबा साहेब द्वारा निर्माण किए गए संगठन समता सैनिक दल की भोजपुर इकाई के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन जदयू महानगर जिला प्रवक्ता अधिवक्ता देवी दयाल राम ने की। इस दौरान बाबा साहेब के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर कार्यक्रम में शामिल सभी आगंतुकों ने अपनी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यकम में शामिल मुख्य रूप से कन्हैया राम , अशोक राम,फकीर चंद्र राम,सुधीर कुमार,कुंवर दयाल राम, बिंदल पासवान ,राम इकबाल राम,नन्द जी राम, शकुंतला देवी,प्रभु राम ,राहुल कुमार,अनीता कुमारी, संतोष शाह,भोला तुरहा,बालेश्वर राम,राजेंद्र राम,दारोगा राम,धीरज कुमार आदि ने एक स्वर में बाबा साहेब के सामाजिक समता निर्माण की सोच जिसके तहत उन्होंने समता सैनिक दल संगठन का निर्माण किया था पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनकी इस सोच को मजबूती और वास्तविक परिवेश में उनके विचारों पर चलने का संकल्प भी लिया।

Related posts

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय युवा महोत्सव के आयोजन की तैयारी को ले बैठक।

rktvnews

चोर कर रहे चोरी का रिन्यूअल🤪भाजपा प्रवक्ता ने एसपी से की चर्चा,मिला आश्वासन।

rktvnews

देशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार, गए जेल।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : कृषक उन्नति योजना से बदली किसान धनीराम साहू की तकदीर।

rktvnews

अजूबा हिन्दी जागरण

rktvnews

आग का घूंट पीती हूं, पीती हूं और फिर से पीती हूं, मैं नशे में हूं : कमला सुरैय्या

rktvnews

Leave a Comment