RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भिखारी ठाकुर रंग जलसा 2025 प्रमुख रूप से” बिदेसिया” नाटक पर होगा केंद्रित।

कार्यक्रमो को भोजपुर भाषा में संचालित करने पर दिया गया बल।

अश्लील गीतों को दरकिनार कर पारम्परिक गीतों की प्रस्तुतियों से बंधेगा समां।

आयोजन की तैयारी को ले तैयारी समिति की कि गई बैठक।

आरा /भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 07 दिसंबर।स्थानीय बस पड़ाव परिसर स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर भिखारी ठाकुर रंग जलसा 2025 की तैयारी को लेकर वरिष्ठ रंगकर्मी साधना श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई एवम संचालन संस्थापक अध्यक्ष पत्रकार नरेंद्र सिंह ने की।
भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के बैनर तले आयोजित बैठक के दौरान पूर्व से हो रही कार्यों के समीक्षा के पश्चात निर्णय लिया गया की पूरे कार्यक्रम की भाषा भोजपुरी में ही रहे।साथ इस बार के आयोजन का प्रमुख ध्यान भिखारी ठाकुर कृत नाटक “बिदेसिया” पर रहे। कवि सम्मेलन के साथ साथ अश्लील गायिकी को दरकिनार कर पारम्परिक गीतों की प्रस्तुति मंच से करवाई जाए।डोमकच , राह बाबा की पूजा का कथा सार मंच से कराई जाए।विद्यालयों के बच्चों द्वारा आगत अतिथियों का स्वागत कराया जाए।
बस पड़ाव के मुख्य द्वार पर डॉ जया जैन के सौजन्य से लगने वाला” लोक कलाकार भिखारी ठाकुर स्मृति द्वार” का उद्घाटन महापौर तथा अन्य अन्य आगत अतिथियों के द्वारा सामूहिक रूप से कराया जाए।साथ ही विधान परिषद सदस्य राधा चरण साह उर्फ सेठ जी के कोष से निर्माणाधीन सांस्कृतिक मंच के ऊपर हुए ढलाई कार्य को और सुंदर ढंग से सजाया जाए।अंत में भिखारी ठाकुर की परम्परा को आगे बढ़ाने वाले राम दास राही के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बैठक में उपस्थित प्रमुख लोगों में डॉ अनिल सिंह,वरिष्ठ रंगकर्मी अंबुज कुमार,डॉ जया जैन,कृष्ण प्रताप सिंह,पत्रकार कमलेश पांडे, यू के सुमन,स्वामी विक्रमादित्य ,नारद मुनि तिवारी(शिक्षक),प्रीतपाल सिंह,रंगकर्मी रंजन यादव, स्व रामाज्ञा की राम मंडली के अशोक पासवान,डॉ आर सी भूषण,आदि थे।

Related posts

जीवन प्रमाण के जरिए पेंशनधारकों के डिजिटल सशक्तिकरण के लिए डीएलसी अभियान 3.0 नवंबर 1-30, 2024 तक चलेगा।

rktvnews

भारतीय तटरक्षक बल ने प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ से बचाव के उपायों के तहत गुजरात के ओखा में 50 लोगों को सुरक्षित निकाला।

rktvnews

मीडिया, स्त्री और सनसनी: क्या हम न्याय कर पा रहे हैं?

rktvnews

उज्जैन:गंगा दशहरा पर्व : 15 एवं 16 जून को शिप्रा तीर्थ परिक्रमा में बड़ी संख्या में शामिल होंगे श्रद्धालु।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के मालदा में 3,250 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई रेल और सड़क बुनियादी परियोजनाओं का उद्घाटन किया और नींव रखी।

rktvnews

भोजपुर: उपविकास आयुक्त गुंजन सिंह ने किया जिला स्तरीय “मशाल” खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment