RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

इंडिगो परिचालन संकट पर नागर विमानन मंत्रालय की कार्रवाई – हवाई किराया विनियमन।

नागर विमानन मंत्रालय ने सभी प्रभावित मार्गों पर उचित एवं तर्कसंगत किराया सुनिश्चित करने के लिए अपनी नियामक शक्तियों का प्रयोग किया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 06 दिसंबर।नागर विमानन मंत्रालय ने मौजूदा व्यवधान के दौरान कुछ एयरलाइनों द्वारा असामान्य रूप से अधिक हवाई किराए वसूले जाने की चिंताओं को गंभीरता से लिया है। यात्रियों को किसी भी प्रकार के अवसरवादी मूल्य निर्धारण से बचाने के लिए मंत्रालय ने सभी प्रभावित मार्गों पर उचित और तर्कसंगत किराए सुनिश्चित करने के लिए अपनी नियामक शक्तियों का प्रयोग किया है।
सभी एयरलाइनों को एक आधिकारिक निर्देश जारी किया गया है जिसमें अब निर्धारित किराया सीमा का सख्ती से पालन अनिवार्य किया गया है। ये सीमाएँ तब तक लागू रहेंगी जब तक स्थिति पूरी तरह से स्थिर नहीं हो जाती। इस निर्देश का उद्देश्य बाज़ार में मूल्य निर्धारण अनुशासन बनाए रखना, संकटग्रस्त यात्रियों का शोषण रोकना और यह सुनिश्चित करना है कि जिन नागरिकों को तत्काल यात्रा करने की आवश्यकता है – जिनमें वरिष्ठ नागरिक, छात्र और मरीज़ शामिल हैं – उन्हें इस अवधि के दौरान आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े।
मंत्रालय वास्तविक समय के आंकड़ों और एयरलाइनों एवं ऑनलाइन यात्रा प्लेटफार्मों के साथ सक्रिय समन्वय के माध्यम से किराया स्तरों पर कड़ी निगरानी बनाए रखेगा। निर्धारित मानदंडों की किसी भी प्रकार की अवहेलना व्यापक जनहित में तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई का कारण बनेगी।

Related posts

ग्वालियर:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व वनमंडल ने संयुक्त कार्यक्रम में रोपे गए 3900 पौधे।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 26 जनवरी 24

rktvnews

गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रयागराज में कांग्रेसियों का धरना।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘स्वच्छोत्सव-2025 कार्यक्रम’ का शुभारंभ किया।

rktvnews

देवघर:राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुलेल, मटका दौड़ एवं भाड़ा दौड़ का आयोजन किया गया।

rktvnews

पीयूष गोयल ने सैन फ्रांसिस्को की अपनी यात्रा के पहले दिन फ़्रेमोंट में टेस्ला फैक्ट्री का दौरा किया; द्विपक्षीय बैठकें आयोजित कीं तथा निवेशक गोलमेज सम्‍मेलन में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment