RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:निष्क्रिय खातों के वास्तविक धारकों को उनकी जमा राशि लौटाने तथा जागरूकता बढ़ाने को लगा शिविर।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 दिसंबर। शुक्रवार को निष्क्रिय खातों के वास्तविक धारकों को उनकी जमा राशि लौटाने तथा अनक्लेम्ड एसेट्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आरा स्थित नागरी प्रचारिणी सभागार में जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक नीरज कुमार तथा विभिन्न बैंकों के अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में पीएनबी के मुख्य प्रबंधक अभिषेक कुमार, रिजर्व बैंक के एलडीओ अमित गुप्ता, बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश भारती सहित सभी प्रमुख बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान अनक्लेम्ड एसेट्स से संबंधित गाइडलाइन बुकलेट का लोकार्पण किया गया तथा जिलेभर के बैंक अधिकारियों को वीडियो प्रसारण के माध्यम से प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उप विकास आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर भी ऐसे शिविर आयोजित कर लोगों को जागरूक करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि आवश्यकता पड़ने पर जिले के सभी विभागों से आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
एलडीएम नीरज कुमार ने बताया कि भोजपुर जिले के विभिन्न बैंकों में 1,98,014 खाते निष्क्रिय पड़े हैं, जिनमें 105.49 करोड़ रुपये जमा हैं। पिछले दस वर्षों से इन खातों में कोई लेन-देन नहीं हुआ है। शिविर में सैकड़ों लोग पहुंचे और अपने निष्क्रिय खातों से संबंधित दावे प्रस्तुत किए। सत्यापन के बाद अब तक 3.84 करोड़ रुपये वास्तविक खाताधारकों को लौटा दिए गए हैं, जबकि शेष दावों की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बैंकों व वित्तीय संस्थानों में बिना दावे के पड़ी संपत्तियों को उनके वास्तविक मालिकों तक पहुँचाना है।
शिविर में उप विकास आयुक्त भोजपुर, एलडीएम नीरज कुमार सहित सभी प्रमुख बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

केन्द्र सरकार ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों तथा प्रशासकों को तेज गर्मी के दुष्प्रभावों से कामगारों और मजदूरों को बचाने के प्रभावी उपाय करने को कहा।

rktvnews

महान शब्द-शिल्पी थे महाकवि पोद्दार रामावतार अरुण, मर्म-स्पर्शी कवि थे गोपी वल्लभ!जयंती पर साहित्य सम्मेलन ने दोनों काव्य-विभूतियों को दी श्रद्धापूर्ण काव्यांजलि ।

rktvnews

आइएमसी का सेमिनार बिहटा में आयोजित।

rktvnews

बाबा साहेब अंबेडकर की यात्रा- जीवन, इतिहास और कार्य।

rktvnews

विश्व जल दिवस पर परिवर्तन संस्था द्वारा लखनऊ में गोमती नदी की सफाई और वृक्षारोपण कार्यकम आयोजित।

rktvnews

छपरा:समारोह पूर्वक याद किए गए भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर।

rktvnews

Leave a Comment