RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:वन प्रमंडल कार्यालय, दुमका द्वारा “टेक लीफ स्मार्ट टेक ग्रीन माइंड्स – डिजिटल एंगेजमेंट जोन” का आयोजन।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)06 दिसंबर।जिले के आउटडोर स्टेडियम के समीप झार मधु केंद्र में शुक्रवार को वन प्रमंडल कार्यालय, दुमका द्वारा “टेक लीफ स्मार्ट टेक ग्रीन माइंड्स – डिजिटल एंगेजमेंट जोन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा उपायुक्त, दुमका ने भी हिस्सा लिया।

इस विशेष आयोजन में आगंतुकों को आधुनिक डिजिटल तकनीक के माध्यम से मनोरंजन के साथ-साथ प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी दी गईं।

*DIGITAL ENGAGEMENT ZONE की प्रमुख आकर्षण गतिविधियाँ

• AI फोटो बूथ – मुख्यमंत्री के साथ वर्चुअल सेल्फी
आगंतुकों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित फोटो बूथ में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के साथ झारखंड के हरे-भरे जंगलों की पृष्ठभूमि में डिजिटल सेल्फी का आनंद लिया।

• रन टू अर्न – टिकाऊ भविष्य के लिए दौड़
सेंसर आधारित रनिंग प्लेटफ़ॉर्म पर प्रतिभागियों के कदम और गति को ट्रैक कर उनकी दौड़ को स्क्रीन पर हरित भविष्य की ओर बढ़ती प्रगति में बदला गया।

• डिजिटल फ्लिपबुक – स्पर्शरहित इंटरैक्टिव कहानी
जेस्चर-नियंत्रित डिजिटल फ्लिपबुक के माध्यम से आगंतुकों ने केवल हाथ के इशारों से दुमका एवं झारखंड से संबंधित सामग्री को देखा और पन्ने पलटे।

• न्यूरोसेंसर गेम – ध्यान की शक्ति से पेड़ उगाएँ
प्रतिभागियों ने न्यूरोसेंसर हेडबैंड पहनकर एकाग्रता के माध्यम से स्क्रीन पर डिजिटल पेड़ को बढ़ते हुए अनुभव किया।

• डेसिबल मीटर चैलेंज – प्रकृति के लिए आवाज़
इस आकर्षक गतिविधि में प्रतिभागी प्रकृति संरक्षण के नारे लगाते हैं, जिसकी तीव्रता डेसिबल मीटर पर प्रदर्शित की जाती है, जिससे उत्साह और सहभागिता बढ़ती है।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों, युवाओं और आम नागरिकों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से पर्यावरण, संवर्धन और प्रकृति संरक्षण की दिशा में प्रेरित करना था।

Related posts

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने राष्ट्रमंडल देशों के संसदीय अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के सम्मान में भोज आयोजित किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 06 मार्च 24

rktvnews

छत्तीसगढ़ : बिहार और छत्तीसगढ़ की संस्कृति आपस में गहराई से जुड़ी है:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 30 नवंबर 25

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

स्टार स्टुडियोज़ और सिने1 स्टुडियोज़ की ज़बरदस्त धमाकेदार थ्रिलर फिल्म ‘अपूर्वा’ 15 नवम्बर को डिज़्नी+हॉटस्टार पर होने जा रही है रिलीज़।

rktvnews

Leave a Comment