RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के सभी तकनीकी पदाधिकारियों संग की गई बैठक।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)06 दिसंबर।समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के सभी तकनीकी पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जिन भी भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, उनका नियमानुसार शीघ्र हैंडओवर सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जिन योजनाओं की निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, उनका अग्रीमेंट कर तत्काल नियमानुसार कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी सहित अन्य भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
बैठक के दौरान फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के शौचालय की मरम्मती से संबंधित जानकारी भी उपायुक्त ने प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शौचालय के रिपेरिंग कार्य को मानक गुणवत्ता के अनुरूप, उपयोगकर्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शीघ्र एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूरा किया जाए ताकि अस्पताल आने वाले मरीजों और परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इसके अलावा उपायुक्त ने निर्देश दिया कि कल्याण विभाग द्वारा निर्माणाधीन एवं पूर्ण हो चुके सभी भवनों की अद्यतन स्थिति की जांच की जाए, तथा जो भवन तैयार हो चुके हैं उनका निरीक्षण कर हैंडओवर की प्रक्रिया तुरंत पूरी की जाए।
उपायुक्त ने पुल-पुलियों की खराब स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इनके क्षतिग्रस्त होने से आमजन को परेशानी होती है। अतः संबंधित क्षेत्रों में जांच कर आवश्यक मरम्मती अथवा कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
नीति आयोग द्वारा बनाये जा रहे आंगनबाड़ी केंद्रों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि इन केंद्रों के निर्माण कार्य को गुणवत्ता से कोई समझौता किए बिना समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए।

Related posts

भोजपुर : हथियार प्रदर्शन करने का अभियुक्त गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने देशवासियों से सरदार पटेल के सम्मान में 31 अक्टूबर को एकता दौड़ में शामिल होने का आग्रह किया।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: टेबल टेनिस प्रतियोगिता के समापन पर विजेता को दिया गया ट्राफी।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति का पूर्वी सिंहभूम दौरा, विकास योजनाओं की समीक्षा।

rktvnews

चित्तौड़गढ़: वन्य जीव सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खुली जेल कॉलोनी भैरवगढ़ का लोकार्पण किया।

rktvnews

Leave a Comment