RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने नेत्र जांच शिविर में भाग लेकर आमजन को शिविर का लाभ लेने हेतु किया प्रोत्साहित।

जयपुर/राजस्थान 12 जून। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि नेत्र जांच शिविर स्वस्थ समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है तथा ऐसे शिविर आयोजन से जरूरतमंद व्यक्ति को नेत्र रोग के इलाज में राहत मिलती है जो मानवजन की सबसे बडी सेवा है। मंत्री जूली ने अलवर के चांदोली गांव में राजीव गांधी सेवा केंद्र पर आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर शामिल होकर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित कर कहा कि नेत्र जांच शिविर जरूरतमंद व्यक्ति के इलाज कराने में बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर समाज के जरूरतमंद व्यक्ति को लाभ दिलाने के उद्देश्य से आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि समर्पण भाव के साथ मानव सेवा करने की ठान ली जाए तो निश्चित रूप से ना केवल रोगी को फायदा मिलेगा बल्कि इसका पुण्य समाज को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि समय-समय पर लोगों को इन शिविरों का लाभ मिले यह हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहां की प्रत्येक रविवार को अलवर ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम पंचायत में ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि नेत्र रोगियों को स्थानीय स्तर पर उपचार की सुविधा मिल सके। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार का निरोगी राजस्थान का सपना धरातल पर क्रियान्वित हो रहा है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा निरोगी राजस्थान को मूर्त रूप देते हुए चिरंजीवी योजना संचालित की गई है जिसमें आमजन को 25 लाख रूपये तक का निःशुल्क इलाज व 10 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य बीमा दिया जा रहा है। साथ ही सभी सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क दवा, जांच योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चिरंजीवी योजना जैसी योजना देश में कहीं भी नहीं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान राजस्थान सरकार का बेहतरीन कोविड प्रबंधक रहा जिसकी सराहना देश दुनिया में हुई है। उन्होंने आमजन से कहा कि राज्य सरकार द्वारा लगाए जा रहे महंगाई राहत कैम्पों का लाभ उठावे जिससे चिरंजीवी योजना में बढा हुआ लाभ प्राप्त करने के साथ अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

Related posts

भोजपुर:कार्यकर्ता को टिकट मिलने से उत्साहित हैं कार्यकर्ता,प्रचार अभियान को गतिमान बनाने के लिए चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ।

rktvnews

गढ़वा;निबंधन व्यवस्था दुरुस्त करते हुए राजस्व बढ़ायें : आयुक्त

rktvnews

श्रमिकों का द्वार कार्यक्रम में विधायक मनोज कुमार यादव ने की शिरकत।

rktvnews

जयपुर:महिला सम्मान समारोह एवं परिचर्चा

rktvnews

बिहार: भोजपुर: कृषि विज्ञान केंद्र में 11वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई और शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment