RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पर्यावरण प्रेमी आनंद कुमार को दिल्ली में मिला ‘बेस्ट सेवा अवॉर्ड’।

समर्पित कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है : संस्थापक वेंकटेश मूर्ति

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 जुलाई।समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले आरा बिहार के पर्यावरण प्रेमी एवं यूथ फॉर सेवा के प्रदेश संयोजक आनंद कुमार को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में ‘बेस्ट सेवा अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।यूथ फॉर सेवा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर के इस समारोह में समारोह में आनंद कुमार को शिक्षा, पर्यावरण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके निरंतर एवं सराहनीय योगदान के लिए स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान संस्था के प्रोग्राम डायरेक्टर विश्वनाथ शर्मा, एचआर सुमा तथा ट्रस्टी स्वयं प्रकाश ने प्रदान किया।
आनंद कुमार पिछले कई वर्षों से बिहार में देशी बीज संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण तथा युवा जागरूकता अभियानों का नेतृत्व कर रहे हैं। उनके नेतृत्व और सक्रिय प्रयासोंसे इस वर्ष बिहार ने वॉलिंटियर्स डेवलपमेंट के क्षेत्र में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्थापक वेंकटेश मूर्ति ने कहा कि आनंद कुमार जैसे समर्पित कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने जमीनी स्तर पर समाज सेवा का संदेश पहुंचाने के साथ हजारों युवाओं को सेवा कार्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।बिहार में संगठन से 3,500 से अधिक छात्र-छात्राएं तथा हजारों युवा जुड़े हुए हैं। आनंद कुमार को सम्मान मिलने पर महापौर इंदु देवी, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा, आलोक अंजन, डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. कुमार जितेंद्र, डॉ. आदित्य विजय जैन, ऋषभ राज, डॉ. विकास कुमार, रंजीत युवराज, प्रियंका गुप्ता, डॉ. तनुजा कुमारी, सूर्यभान सिंह, कुमार मोहित, कौशल कुमार विद्यार्थी, सुरेश कुमार, आनंद शर्मा, देवानंद उपाध्याय, अनु देवी, दीपक भंडारी, मानसी वर्मा, सुब्रत पटनायक, अतर साहू, वैभव कुमार, प्रियांशु पाठक, समर्थ सोनी, रूपा कुमारी सहित अनेक लोगों ने शुभकामनाएं दीं।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:हर पात्र महिला तक पहुँचे मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ : जिला पदाधिकारी

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में मनरेगा एवं जल संसाधन से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

ओबीसी कैटेगरी के तहत मुसलमानों के लिए 4% आरक्षण खत्म करने के कर्नाटक सरकार के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट सूचीबद्ध करने के लिए सहमत।

rktvnews

और अब मामला शर्मिष्ठा पनोली का : लोकतंत्र वाकई खतरे में है!

rktvnews

दरभंगा:ग्राम संगठन स्तर पर हेल्थ कैंप लगाकर जीविका की सीएनआरपी दे रही स्वास्थ्य सलाह।

rktvnews

भोजपुर:ईज ऑफ लिविंग के तहत जिलाधिकारी ने 88 आवेदकों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment