RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)05 दिसंबर।भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली से प्राप्त निर्देश के आलोक में शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कीर्तिश्री द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था एवं रख-रखाव की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सभी ताले, सील, रिकॉर्ड एवं सुरक्षा व्यवस्था की भौतिक जांच की गई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को वेयरहाउस की साफ-सफाई, नियमित मॉनिटरिंग एवं सभी उपकरणों के समय-समय पर परीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के क्रम में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे। मौके पर कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल चतरा, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल चतरा, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी समेत कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप वेयरहाउस का रखरखाव प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और समय-समय पर इसका निरीक्षण कर सुरक्षा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।

Related posts

औरंगाबाद:बाल संरक्षण के प्रति जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल।

rktvnews

सारण:नवजात शिशुओं को एसएनसीयू लाने व वापस घर छोड़ने के लिए उपलब्ध करायी जायेगी नि:शुल्क एंबुलेंस की सुविधा

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पाटेश्वर धाम में आयोजित गुरू पूर्णिमा महोत्सव में शामिल हुए।

rktvnews

उज्जैन:मुख्यमंत्री को जनसम्पर्क विभाग की मासिक पत्रिका संदेश का जुलाई अंक किया गया भेंट।

rktvnews

बागपत:ऑनलाइन संवाद में यूथ लीडर्स को मिली अवसरों व योजनाओं की जानकारी।

rktvnews

पटना:मूल्यों को समझने वाले एक गम्भीर कवि हैं प्रो समरेंद्र नारायण आर्य : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

Leave a Comment