RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़:कला और संगीत की पाठशाला गांव में : इंदिरा कला संगीत विवि का एन.एस.एस. कैम्प ‘नशा मुक्त भारत’ थीम पर संपन्न।

कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने कहा, ‘ग्रामीणों और विश्वविद्यालय के बीच जुड़ाव हमेशा बना रहे’।

लोक कलाकारों ने पंडवानी और छत्तीसगढ़ी नृत्यों से मन मोहा।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 03 दिसंबर। ग्राम कांचरी में 27 नवंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के सात दिवसीय एन.एस.एस. कैम्प का समापन हुआ। नशा मुक्त भारत की थीम पर आयोजित एन.एस.एस. कैम्प के अंतिम दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा उपस्थित रहीं। अतिथि के रूप में लोक संगीत एवं कला संकाय के पूर्व अधिष्ठाता डॉ. भरत पटेल, अधिष्ठाता संगीत संकाय प्रो. नमन दत्त, सहायक प्राध्यापक डॉ. लिकेश्वर वर्मा, जगदेव नेताम, एनएसएस अधिकारी डॉ. दिवाकर कश्यप सहित सरपंच व उप सरपंच उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए यह गर्व का विषय है कि गांव में आकर सांगीतिक आदान-प्रदान कर पाए हैं। आज जो बच्चे यहां मौजूद हैं, इन्हीं में से कोई बच्चा कलाओं को जानेगा और प्रदेश सहित देश का नाम रौशन करेगा। विश्वविद्यालय और एन.एस.एस. इकाई की इस पहल का उद्देश्य है कि छोटी जगह में जाकर लोगों को संगीत एवं कला की शिक्षा दे पाएं। उन्होंने आगे कहा, मेरी इच्छा है कि विश्वविद्यालय और ग्रामीणों के बीच हमेशा जुड़ाव रहे, कोई दूरी न हो। विश्वविद्यालय जितना हो सके आपके लिए करेगा, इसका लाभ उठाएं। ग्रामीणों से कहा कि इस कैम्प के माध्यम से आप लोगों ने जो सीखा है उसे यहीं न छोड़ें बल्कि अभ्यास करते रहें।
इस दौरान लोक संगीत विभाग के विद्यार्थियों द्वारा पंडवानी सहित गणेश वंदना, ददरिया, जंवारा गीत, सुआ, राउत नाचा, देवार नृत्य, गेड़ी, पंथी व फाग आदि लोक नृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम को देखने ठंड के मौसम में भी ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। अंत में एनएसएस अधिकारी डॉ. दिवाकर कश्यप ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक डॉ. दीपशिखा पटेल, शोध सहायक डॉ. बिहारी लाल तारम, संगतकार डॉ. नत्थू तोड़े, अतिथि व्याख्याता डॉ. परमानंद पांडेय, डॉ. विधा सिंह, डॉ. राजकुमार पटेल सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर:श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण गुरू गोविन्द की कृपा से :आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

आगामी विधानसभा सत्र एवं चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर कांग्रेस विधायक दल की हुई बैठक।

rktvnews

गढ़वा:स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत कार्यरत्त दो संविदाकर्मी द्वारा विगत 1 वर्ष से बिना किसी सूचना के अपने कार्यक्षेत्र से अनुपस्थित रहने एवं स्पष्टीकरण की प्रतिउत्तर नहीं देने को लेकर उपायुक्त के निर्देशानुसार किया गया कार्यमुक्त।

rktvnews

पूर्व विधान परिषद् सदस्य डॉ रणबीर नंदन ने जदयू की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा!राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को सौंपा पत्र।

rktvnews

भोजपुर:माइक्रो-फाइनेंस का कर्ज बना महिलाओं के गले की फांस : मीना तिवारी

rktvnews

भोजपुर:कुलसचिव के लिखित आश्वासन पर विश्वविद्यालय में तालाबंदी समाप्त।

rktvnews

Leave a Comment