RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:29वाँ जिला स्तरीय युवा उत्सव-2025 का आयोजन।

RKTV NEWS/दरभंगा (बिहार)30 नवम्बर।प्रेक्षागृह दरभंगा में कला,संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन, दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में 29वाँ जिला स्तरीय युवा उत्सव-2025 का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर वरीय उप समाहर्ता पवन कुमार,जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चंदन कुमार, निर्णायक मंडल के सदस्य गण द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
वरीय उप समाहर्ता पवन कुमार ने कहा कि इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य जिले के प्रतिभाशाली युवाओं को कला, संस्कृति, साहित्य, संगीत तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है,ताकि वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।
कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ,समूह लोकनृत्य, समूह लोक गायन,कविता, कहानी लेखन, चित्रकला,आदि प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियाँ आयोजित की गई।
इस अवसर पर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चंदन कुमार निर्णायक मंडल के सदस्य गण आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि वाद-विवाद (वक्तृता) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अमन झा तथा द्वितीय स्थान अक्षय कुमार एवं तृतीय स्थान अभिनव राजा ने प्राप्त किया।
समूह लोकनृत्य प्रतियोगिता में रिया और उनके समूह ने प्राप्त किया।
कविता लेखन प्रतियोगिता में ऋषि कुमार प्रथम स्थान, अमित कुमार द्वितीय स्थान तथा अतुल कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कहानी लेखन प्रतियोगिता में मधु सिंह प्रथम स्थान,पूजा कुमारी द्वितीय स्थान तथा प्रभात कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया।
समूह लोकगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान – रत्न प्रिया, द्वितीय स्थान अमित कुमार एवं तृतीय स्थान अनन्या झा प्राप्त किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में श्रवण कुमार प्रथम स्थान तथा शिवम कुमार द्वितीय एवं छोटू पासवान तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का मंच संचालन राम बुझावन यादव के द्वारा किया गया।

Related posts

चतरा :उपायुक्त ने 5 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र।

rktvnews

भोजपुर:साहित्य, विज्ञान और अध्यात्म के संगम थे प्रो यू एस पाण्डेय: प्रो बलिराज ठाकुर

rktvnews

भोजपुर:पूर्व कर्नल राणा प्रताप द्वारा कराया गया चूड़ा दही का भोज।

rktvnews

श्वेत जोकर का उदय।

rktvnews

अमृतवर्षा

rktvnews

हिंदू बहुसंख्यकवाद के ख़तरों और चुनौतियों की शिनाख्त़ करती एक ज़रूरी किताब।

rktvnews

Leave a Comment