RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त ने “सेवा का अधिकार सप्ताह” कार्यक्रम के तहत मसलिया प्रखंड के कोलारकोंदा पंचायत में आयोजित शिविर का किया शुभारंभ।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)29 नवंबर।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शुक्रवार को”सेवा का अधिकार सप्ताह” कार्यक्रम के तहत मसलिया प्रखंड के कोलारकोंदा पंचायत में आयोजित शिविर का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
उपायुक्त ने बताया कि शिविर में झारखण्ड राज्य सेवा गारंटी अधिनियम–2011 में सूचीबद्ध सभी प्रमुख सेवाओं—जैसे जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड, दाखिल–खारिज, भूमि मापी, भूमि धारण प्रमाण पत्र तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन—का त्वरित और प्राथमिकता के साथ निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है। इस दौरान उपायुक्त ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के परिसंपत्तियों का वितरण भी किया।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने विभिन्न स्टालों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं, लंबित शिकायतों के निष्पादन तथा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उपायुक्त ने उपस्थित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि आमजनों की समस्याओं का त्वरित और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करें तथा ग्रामीणों को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर शासन की योजनाओं को सीधे जनता तक पहुँचाने का प्रभावी माध्यम हैं। सभी पदाधिकारी आवेदन भरने में ग्रामीणों की सहायता करें, ताकि कोई भी योग्य लाभुक योजनाओं से वंचित न रहे।

Related posts

चतरा:मिशन वात्सल्य के सामाजिक अंकेक्षण की जन सुनवाई।

rktvnews

भोजपुर:एसीएमओ डा केएन सिन्हा ने किया आशा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण।

rktvnews

जोधपुर में राजस्थान प्रीमियर लीग शुरू, युवाओं को खेलों से जुड़ने का आकर्षण जगाएगी आरपीएल – राज्यपाल, खेल विकास और खिलाड़ियों के उत्थान में सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री

rktvnews

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में फॉरेस्ट ऑउलेट का दिखाई देना, शुभ संकेत।

rktvnews

पटना:मुग्ध करनेवाली प्रांजल भाषा थी ‘मुक्त’ जी की, ‘साहित्य सारथी’ थे बलभद्र कल्याण : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

भाजपा द्वारा आयोजित भोजपुर एवं बक्सर जिला पंचायत समिति सदस्यों की कार्यशाला सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment