RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: उपविकास आयुक्त ने किया राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, आरा में क्रैश कोर्स सुपर-40 कार्यक्रम का शुभारंभ।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 नवंबर। बुधवार को जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार जिला शिक्षा कार्यालय,भोजपुर द्वारा राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, आरा में क्रैश कोर्स सुपर-40 कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के तहत बिहार बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी के लिए दो महीने तक नियमित व लक्ष्य-आधारित कक्षाएँ संचालित होंगी, जिसमें 20 अनुभवी शिक्षक निःशुल्क मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। कक्षाएँ ऑनलाइन व यूट्यूब लाइव उपलब्ध होंगी ताकि हर छात्र तक अध्ययन सामग्री पहुँच सके।
उद्घाटन समारोह में उप विकास आयुक्त भोजपुर ने इसे विद्यार्थियों के भविष्य हेतु महत्त्वपूर्ण कदम बताया, वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी भोजपुर ने छात्रों से नियमित मेहनत व अनुशासन पर ध्यान देने की अपील की। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधन और बेहतर तैयारी का अवसर उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त भोजपुर, जिला शिक्षा पदाधिकारी भोजपुर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एमडीएम, अन्य संबंधित पदाधिकारी,चयनित 40 विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Related posts

दरभंगा:जिले के सदर प्रखंड के गौसाघाट स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में जीविका द्वारा लगाए गए रोजगार मेला में दर्जनों युवक-युवतियों को ऑन द स्पॉट मिला नियुक्ति पत्र।

rktvnews

राजस्थान:रास्ता खोलो अभियान के तहत जिला प्रशासन ने 50 दिन में खुलवाए 400 रास्ते।

rktvnews

केंद्रीय महिला व बाल विकास एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी और विदेश राज्य और संसदीय कार्य राज्य मंत्री, वी. मुरलीधरन, सऊदी अरब के जेद्दा में हज एवं उमराह सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में शामिल हुए।

rktvnews

ज़ीरो डोज़ बच्चे: टीकाकरण में छूटे हुए भारत की तस्वीर।

rktvnews

भोजपुर:एनडीए गठबंधन घटक दलो के जिलाध्यक्षो की प्रेस वार्ता।

rktvnews

“मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment