RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

अवैध नकली शराब विक्रेताओं पर चला उपायुक्त का डंडा।

जब्त नकली शराब के साथ उत्पाद अधीक्षक शिव कुमार साहू,अवर निरीक्षक उत्पाद निर्मल मरांडी एवं गृह रक्षा  वाहिनी बल।

चतरा/झारखंड 10 जून। उपायुक्त अबु इमरान के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक के द्वारा हंटरगंज प्रखंड के नावाडीह क्षेत्र में अवैध नकली शराब विक्रेताओं के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया।
अभियान के क्रम में उत्पाद अधीक्षक द्वारा जानकारी दी गई की जिले के हंटरगंज प्रखंड के नावाडीह क्षेत्र में अवैध रूप से नकली शराब का कारोबार किये जाने कि गुप्त सूचना मिली थी। इसी गुप्त सूचना के आधार पर उक्त क्षेत्र में उत्पाद अधीक्षक, अवर निरीक्षक उत्पाद एवं सशस्त्र बल द्वारा छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नावाडीह क्षेत्र में पनारी गाँव के विभिन्न स्थलों से RS 375ml के 335 बोतल, 1B 750ml के 104 बोतल/ 375ml के 336 बोतल, माक्डोवेल्स नम्बर1 750ml के 60 बोतल/ 375ml के 404 बोतल, 7pm 180ml के 620 बोतल, B7 375ml के 240 बोतल, ट्यूबोर्ग 500ml के 120 पीस, कुल अवैध विदेशी शराब – 720.7 लीटर तथा भारी मात्रा में नकली शराब एवं स्ट्रीकर भी उक्त स्थलों से बरामद किया गया।
मुख्य अभियुक्तों में ग्राम पनारी, नावाडीह से राजेश यादव (पिता – राजेन्द्र यादव), संजय यादव (पिता – सुकुल यादव), सुनील यादव (पिता – लखन यादव), जितेंद्र यादव (पिता – शिव यादव), केल यादव (पिता – मूलचंद यादव), कारू यादव (पिता – स्व सुखदेव यादव) एवं ग्राम घंघरी से अजय दास हैं। उत्पाद अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर सभी संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
छापेमारी के क्रम में मुख्य रूप से उत्पाद अधीक्षक चतरा शिव कुमार साहू, अवर निरीक्षक उत्पाद निर्मल मरांडी एवं गृह रक्षा वाहिनी के सशस्त्र बल मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्षों के कार्यकाल पूर्ण होने पर भव्य महाआरती का आयोजन।

rktvnews

गढवा:उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से निदेशक डीआरडीए ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

भारतीय सेना ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सीबीएसई कक्षा 12वीं और 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।

rktvnews

पिथौरागढ़:अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा।

rktvnews

दरभंगा:मुख्यमंत्री ने जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा।

rktvnews

Leave a Comment