RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भारत सरकार ने मणिपुर की राज्यपाल की अध्यक्षता में मणिपुर में शांति समिति का गठन किया।

RKTV NEWS/10 जून।भारत सरकार ने मणिपुर की राज्यपाल की अध्यक्षता में मणिपुर में शांति समिति का गठन किया है। समिति के सदस्यों में मुख्यमंत्री, राज्य सरकार के कुछ मंत्री, सांसद, विधायक और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल हैं। समिति में पूर्व सिविल सेवक, शिक्षाविद्, साहित्यकार, कलाकार, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न जातीय समूहों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं।
समिति का अधिकार क्षेत्र (mandate) राज्य के विभिन्न जातीय समूहों के बीच शांति प्रक्रिया को सुगम बनाने होगा, जिसमें शांतिपूर्ण वार्ता और परस्पर विरोधी पक्षों/समूहों के बीच बातचीत शामिल है। समिति को सामाजिक समरसता और आपसी समझ मजबूत करने और विभिन्न जातीय समूहों के बीच सौहार्दपूर्ण संचार को सुगम बनाना चाहिए।
केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री, श्री अमित शाह ने 29 मई 2023 से 1 जून 2023 के दौरान मणिपुर राज्य का दौरा किया था और स्थिति का जायजा लेने के बाद शांति समिति के गठन की घोषणा की थी।

 

Related posts

भोपाल:ग्रीन एनर्जी है राष्ट्र के विकास का सबसे मजबूत स्तंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बक्सर:जल जीवन हरियाली अभियान अंतर्गत जल जीवन हरियाली दिवस मनरेगा परिचर्चा।

rktvnews

हनुमानगढ़:मतदान दलों का प्रथम रेण्डमाईजेशन संपन्न, 1263 सक्रिय पुरुष और युवा मतदान दल, 40 महिला मतदान दलों का गठन।

rktvnews

भोपाल:अखिल भारतीय साहित्य परिषद भोपाल इकाई की वीर बाल दिवस पर आयोजित गोष्ठी गुरुगोविंद सिंह के साहिबजादों को समर्पित रही।

rktvnews

पटना:बहुत बोलता है मेरे घर का हीरामन, भिश्ती की सुनकर…..!लखनऊ के वरिष्ठ कवि डा शैलेश पण्डित का हुआ एकल काव्य-पाठ, किए गए सम्मानित ।

rktvnews

रायपुर : जशपुर जिले के सन्ना पंडरापाठ में तीरंदाजी अकादमी स्थापित करने हेतु एनटीपीसी के साथ हुआ एग्रीमेंट।

rktvnews

Leave a Comment