RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:सिदगोड़ा टाउन हॉल में खाद्यान्न भंडारण एवं आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन पर प्रमंडलीय स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)21 नवंबर। गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां एवं पश्चिमी सिंहभूम जिलों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए टाउन हॉल, सिदगोड़ा, जमशेदपुर में खाद्यान्न के सुरक्षित रख-रखाव, वैज्ञानिक पद्धति से भंडारण तथा आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन के प्रभावी संचालन से संबंधित प्रमंडलीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय खाद्य निगम (FCI) एवं झारखंड राज्य खाद्य निगम (JSFC) के वरीय अधिकारियों ने सहभागिता की। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को खाद्यान्न भंडारण के वैज्ञानिक मानकों, गोदाम प्रबंधन, क्षति न्यूनीकरण, गुणवत्ता नियंत्रण, परिवहन समन्वय तथा खाद्यान्न वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने से संबंधित तकनीकी जानकारियाँ प्रदान कीं।
प्रशिक्षण के दौरान यह भी सुनिश्चित किया गया कि प्रत्येक प्रखंड स्तर पर कार्यरत कर्मी खाद्यान्न की सुरक्षा, उचित स्टॉक पोजीशन, समयबद्ध आपूर्ति, तथा ई-टूल्स के उपयोग द्वारा पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करें। कार्यक्रम का उद्देश्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक कुशल, व्यवस्थित एवं जनहितकारी बनाना रहा। अंत में FCI एवं JSFC के अधिकारियों द्वारा प्रतिभागियों के साथ संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें गोदाम प्रबंधन से जुड़ी चुनौतियों तथा उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा हुई।

Related posts

राष्ट्रपति द्वारा आयुष्मान भवः अभियान का 13 सितम्बर को किया जाएगा ऑनलाईन शुभारम्भ!17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जनपद में चला जाएगा आयुष्मान भव कार्यक्रम।

rktvnews

मौत का जंक्शन: अरूण दिव्यांश।

rktvnews

रायपुर : राजभवन में दीपावली मिलन समारोह आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज में छात्राओं द्वारा हिंसक घटना को लेकर कालेज परिवार ने किया विरोध प्रदर्शन ,कीकड़े कारवाई की मांग!हिंसक घटना के विरोध में एफआईआर दर्ज कराई गई:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

rktvnews

03 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

यूपी-बिहार चेकपोस्ट पर जाँच के दौरान 4 लाख रूपया जप्त।

rktvnews

Leave a Comment