RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा: यातायात नियमो की जागरूकता हेतु सड़क-सुरक्षा टीम द्वारा की गई रोड सेफ्टी काउंसलिंग।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)20 नवंबर। बुधवार को यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने को लेकर सड़क-सुरक्षा के टीम के द्वारा रोड सेफ्टी काउंसलिंग किया गया। इस दौरान चालकों को यातायात नियमो एवं वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल से कैसे सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है। सड़क पर वाहन चालको को मोबाइल का उपयोग पूरी तरह वर्जित है। यातायात कर रहे अन्य व्यक्तियों के जान की रक्षा की जा सकती है। इसके साथ हिट एंड रन एवं गुड समरिटन के बारे मे बताया गया। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा टीम के द्वारा सड़क सुरक्षा संबंधित पैंपलेट सभी चालकों को बांटा गया। किसी भी व्यक्ति के सड़क दुर्घटना के क्रम में घायल व्यक्ति को एक घंटा के अंदर (गोल्डन ऑवर में) अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को दो हजार रुपए तक की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र दिये जाने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावे दुर्घटना से पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले अस्पताल में अपना नाम दर्ज कराएं ताकि चिकित्सक प्रमाणित कर सकें कि घायल व्यक्ति को किसने मदद की है। उस मददकर्ता को गुड सेमेरिटन के तहत 2,000 रु एवं प्रशस्ति पत्र दी जा सके। साथ ही सड़क हादसों में मृत्यु दर को कम करने के उदेश्य से लोगों को इस संशोधित अधिनियम की ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्रदान की जा सके। किसी अज्ञात वाहन से दुर्घटना घटित होने पर 2,00000 (दो लाख) एवं गंभीर रूप से घायल होने पर 50,000 (पचास हजार) का प्रावधान है। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा प्रबंधक संजय बैठा शामिल थें।

Related posts

दरभंगा:प्रमण्डलीय कार्यालय परिसर में आयुक्त ने फ़हराया तिरंगा झंडा।

rktvnews

सारण:प्रभारी जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न गैस एजेंसियों का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक द्वारा शाहपुर में शिक्षण संस्थान का किया गया उदघाटन।

rktvnews

भोजपुर:कोईलवर सिक्सलेन पुल पर बड़ा हादसा: स्कूल बस और कंटेनर की भीषण टक्कर, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल, बच्चे सुरक्षित।

rktvnews

भोपाल:भगवान बुद्ध के शिष्यों के पवित्र अवशेषों के मंगोलिया में प्रदर्शन से मिलेगी वैश्विक पहचान : प्रहलाद सिंह पटेल

rktvnews

झारखंड:ये यूपी नहीं झारखण्ड है योगी जी : कल्पना सोरेन

rktvnews

Leave a Comment