RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

भोजपुर: मालती तकनीकी एवं सामाजिक कल्याण संस्थान में फील्ड टेक्निशियन कंप्यूटिंग पेरीफेरल के छात्राओं का प्लेसमेंट हेतु लिया गया साक्षात्कार।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 नवंबर।स्थानीय महादेवा रोड स्थित डोमेन स्केलिंग कौशल विकास केंद्र ई-हैरिक्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके फील्ड टेक्निशियन कंप्यूटिंग पेरीफेरल के छात्राओं का प्लेसमेंट मालती तकनीकी एवं सामाजिक कल्याण संस्थान महादेवा रोड आरा में कराया गया जिसमें लगभग 90 छात्राओं ने भाग लिया जिसमें 35 छात्राओं का चयन किया गया एवं उन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया। इस मौके पर संस्था के सचिव सत्य प्रकाश एवं निर्देशक डॉ विकास कुमार ने सभी छात्राओं का इंटरव्यू एवं टेस्ट लेकर चयन किया । चयनित छात्राओं में जूली, अंजलि, मौली जैन, किरण , राजकुमारी, साक्षी सिंह, सृष्टि सिंह, मुस्कान, साक्षी नारायण, निहारिका, पूजा, रिया जैन, प्रिया सिंह, गुलबशाह, बिना, सुषमा, अंशिका कुमारी गुप्ता, साक्षी, मुस्कान,शकीरा खातून, तस्बीहा, अंकिता, अंकिता वर्मा, खुशी कुमारी, निशा कुमारी, मैंमुन्ना इशरत, अनामिका, सोनी कुमारी, कुमारी अपर्णा, कुमारी आयुषी, दानिया अख्तर, आदि छात्राओं का चयन कर इन्हें कंप्यूटर के क्षेत्र में कार्य कार्य करने का सुनहरा मौका दिया गया। सचिव सत्य प्रकाश ने बताया कि मालती तकनीकी एवं सामाजिक कल्याण संस्थान भोजपुर हर छात्र-छात्राओं को रोजगार मुखी बनाने का अथक प्रयास कर रहा है एवं उन्हें कंप्यूटर के क्षेत्र में रोजगार देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। इस मौके पर कोषाध्यक्ष सरिता गुप्ता, वैभव,अर्पिता ,दुर्गावती, शांभवी, मृगज्ञाशी, अरिहंत, रोहित, आशा, प्रमोद उपस्थित रहे।

Related posts

केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन 2.0 के अंतर्गत डेस्टिनेशन मैनेजमेंट कमेटी(डीएमसी) की बैठक ।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना लांच की!”वोकल फॉर लोकल” के प्रति समर्पण पूरे देश की जिम्मेदारी है: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

rktvnews

रायपुर : आरटीई के तहत लॉटरी से छात्रों के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ।

rktvnews

सारण:परसागढ़ दक्षिणी पंचायत में 18 फरवरी को विधिक जागरुकता शिविर का होगा आयोजन।

rktvnews

10 अगस्त को बक्सर में रोजगार शिविर।

rktvnews

जलागम परियोजना के अन्तर्गत जनपद में हुए कार्यों एवं चालू कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment