RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षा की।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)19 नवंबर।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार को कृषि विभाग एवं उससे संबंधित विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागवार प्रगति, योजनाओं के क्रियान्वयन तथा लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि चिन्हित लाभुकों को योजनाओं की राशि डीबीटी के माध्यम से शीघ्र हस्तांतरित की जाए, ताकि वे समय से योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।
पीएम कुसुम योजना में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर उन्होंने संबंधित बीटीएम से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
बीमा कंपनियों के माध्यम से लाभुकों को प्रदत्त किए जाने वाले लाभ पर भी उपायुक्त ने विशेष जोर देते हुए कहा कि आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर लाभुकों को यथाशीघ्र लाभ सुनिश्चित कराया जाए।
बैठक के दौरान उन्होंने मिलेट मिशन की प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा इसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
मत्स्य विभाग को निर्देशित किया गया कि चिन्हित स्थानों पर केज कल्चर के माध्यम से मछली पालन को बढ़ावा देने की दिशा में कार्रवाई तेज की जाए।
भूमि संरक्षण विभाग द्वारा बताया गया कि वर्ष 2024-25 में कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए हैं। कृषक अंशदान प्राप्त होते ही संबंधित लाभुकों के बीच योजनाओं का लाभ वितरित किया जाएगा।
उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया।

Related posts

हमारा तिरंगा हमारा गौरव है” – उपराष्ट्रपति

rktvnews

देवघर:संत जेवियर्स स्कूल सातर की 6 बसों पर जुर्माना के रूप में की गई 19900 की राशि की वसूली।

rktvnews

सिवान:डीएम के नेतृत्व में बिहार दिवस पर निकाली गई प्रभात फेरी।

rktvnews

बक्सर: NCC कैडेटों द्वारा घाटों की की गई सफाई , निकाला मार्च,किया गया पौधा रोपण।

rktvnews

उद्योगपति सह समाजसेवी अजय सिंह के जन्म दिवस पर सैंकड़ों खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्रियों का वितरण।

rktvnews

राजस्थान:वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अश्विनी भगत अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर पदोन्नत।

rktvnews

Leave a Comment