RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में पेयजलापूर्ति से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)19 नवंबर।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार को पेयजलापूर्ति से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जनता को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी आवश्यक कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने पेयजल विभाग के सभी प्रखंडों के कनीय अभियंताओं (JE) को निर्देशित किया कि अपने-अपने प्रखंड क्षेत्र में खराब पड़े जलमीनारों का सर्वेक्षण करें तथा खराबी के कारणों का स्पष्ट चिन्हीकरण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
उन्होंने कहा कि चिन्हित समस्याओं का निराकरण करते हुए सभी जलमीनारों को पुनः संचालित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही उन्होंने इन कार्यों से संबंधित प्राकलन (Estimate) तैयार करने का भी निर्देश दिया।
उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि पेयजल की वैसी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुधारा जाए, जो तत्काल जनहित से संबंधित हैं।
बैठक के दौरान उन्होंने हर घर जल सर्टिफिकेशन कार्य में और अधिक तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि इस दिशा में सभी प्रखंड स्तर के पदाधिकारी सक्रिय रूप से कार्य करें, ताकि लक्ष्य समय पर पूरा किया जा सके।

Related posts

पटना: बिहार राज्य अभिलेखागार निदेशालय द्वारा ‘अभिलेखों में 1857 ई० का विद्रोह और बिहार “विषय पर अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन।

rktvnews

शिक्षको को राज्यकर्मी का दर्जा मिलना,भाजपा के कड़े संघर्ष और आंदोलन का परिणाम है!मेरा संकल्प पूरा हुआ: जीवन कुमार

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विभागो की समीक्षाओ में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा एवं अन्य परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में बैठक।

rktvnews

बुंदेलखंड के कलाकारों का ओटीटी पर जलवा: जल्द रिलीज होगी वेब सीरीज सारिका।

rktvnews

पटना मे चित्रगुप्त वंशज की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment