RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:पर्यटन स्थलों पर चला नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, लोगों को किया गया जागरूक।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)23 जून।राज्यव्यापी नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला पर्यटन एवं खेल विभाग, चतरा द्वारा जिले के विभिन्न प्रमुख पर्यटन स्थलों पर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के माध्यम से स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।
अभियान के क्रम में माँ भद्रकाली मंदिर, इटखोरी, बक्शा डैम, इटखोरी तथा भेड़ी फार्म डैम, चतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान उपस्थित लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बैनर, पोस्टर एवं पंपलेट के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने तथा नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।
जिला पर्यटन एवं खेल विभाग द्वारा संचालित इस अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं आमजनों के बीच नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज को नशे की प्रवृत्ति से मुक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक वातावरण तैयार करना है।
अभियान में जिला पर्यटन नोडल पदाधिकारी कैलाश राम, जिला पर्यटन विशेषज्ञ अंकित कुमार, जिला खेल समन्वयक पूजा कुमारी उरांव सहित जिला खेलकूद सह पर्यटन कार्यालय, चतरा के कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। वहीं भेड़ी फार्म डैम एवं बक्शा डैम में संबंधित पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने भी अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।
उल्लेखनीय है कि राज्यव्यापी नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत पूर्व में लेम्बोइया मंदिर, पत्थलगड़ा में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय लोगों को नशे से दूर रहने एवं समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया गया था।
जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से नशे के विरुद्ध जनजागरण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं समृद्ध समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की है।

Related posts

देशरत्न कांक्लेव 2023 का हुआ भव्य आयोजन,पांच हजार से अधिक लोग हुये शामिल!बिहार में राजेंद्र प्रसाद की गगनचुंबी मूर्ति स्टैचू ऑफ विज्डम बने :मनीष सिन्हा

rktvnews

भोजपुर:जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

गढ़वा:भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई,राजस्व उप निरीक्षक निलंबित।

rktvnews

जिला विधिक सेवा प्राधिकार व्यवहार न्यायालय आरा द्वारा महिला दिवस सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

गोपालगंज:अगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

अतीत की धरोहर को वर्तमान से जोड़ने की सराहनीय कोशिश है नवसज्जित गोलघर – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment