RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)23 जून।समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आमजनों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनता दरबार के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए। प्राप्त आवेदनों में भूमि विवाद, पेयजल आपूर्ति, आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मामले शामिल थे।
उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों का क्रमवार अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को मामलों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने जनशिकायत कोषांग के नोडल पदाधिकारी रितेश कुमार को निर्देशित किया कि जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों का विधिवत पंजीकरण सुनिश्चित करते हुए उन्हें अविलंब संबंधित विभागों को अग्रसारित किया जाए। साथ ही प्रत्येक मामले की नियमित समीक्षा एवं अनुश्रवण कर निष्पादन की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया जाए।
जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक समाहरणालय परिसर में नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। आमजन अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान हेतु जनता दरबार में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

Related posts

भोजपुर:मेरा युवा भारत स्वयंसेवको ने एक पेड़ माँ के नाम के किया पौधारोपण।

rktvnews

ओबीसी मोर्चा भोजपुर के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता जननायक कर्पूरी जी का जन्मदिन मनाने पहुंचे पटना!कर्पूरी जी को भारत रत्न से विभूषित करना गौरव की बात:हरेंद्र सिंह चंद्रवंशी

rktvnews

बागपत:जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया शुभारंभ!वाहनों पर मतदान प्रेरक स्टीकर लगाकर किया मतदान जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

कल 25 सितंबर 2023 से प्रारंभ होगा जन संवाद कार्यक्रम! मकेर प्रखंड के राजेंद्र विद्या मंदिर में 10:00 बजे पूर्वाह्न से एवं 3:00 बजे अपराह्न से मध्य विद्यालय केतुकानंदन में जनसंवाद का आयोजन।

rktvnews

हम गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश निराला यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर की समीक्षा बैठक।

rktvnews

गोरखपुर:श्री दीप साहित्यिक सेवा संस्थान द्वारा आयोजित मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment