RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाकपा-माले के पूर्व राज्य सचिव नंद किशोर प्रसाद उर्फ जमुना जी को दी गई श्रद्धांजलि।

सांसद,विधायक,पूर्व विधायक,भाकपा-माले के कई वरिष्ठ नेता परिवारजनों समेत अन्य लोगो ने दी श्रद्धांजलि!

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 जून।भाकपा-माले के पूर्व राज्य सचिव और लंबे समय तक पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य रहे नंदकिशोर प्रसाद उर्फ जमुना जी के श्राद्धकर्म के मौके पर मंगलवार को शहर के बंधन टोला में श्रद्वांजंलि सभा का आयोजन किया गया!श्रद्धांजलि सभा में आरा सांसद,पूर्व विधायक,पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्प चढ़ाएं कर श्रद्धांजलि अर्पित की!वक्ताओं ने कहा कि नन्द किशोर प्रसाद उर्फ जमुना जी ने अपना पूरा जीवन मेहनतकश जनता,गरीबों,किसानों और मजदूरों के हक और अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया था!वे भोजपुर में पार्टी के शुरुआती नेताओं में एक थे!बिहार में पार्टी निर्माण और विस्तार के प्रमुख स्तंभों में से एक रहे!अपनी सादगी,वैचारिक प्रतिबद्धता,संगठन क्षमता और जनपक्षधरता के कारण वे पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच अत्यंत सम्मानित थे!उनका निधन न केवल भाकपा-माले बल्कि पूरे लोकतांत्रिक और जनवादी आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति हुई है!श्रद्धाजंलि अर्पित करने वाले में भाकपा-मालेके राज्य सचिव कुणाल,पोलित ब्यूरो सदस्य स्वदेश भट्टाचार्य,पोलित ब्यूरो सदस्य अमर जी,एमएलसी शशि यादव,आरा सांसद सुदामा प्रसाद,काराकाट विधायक अरुण सिंह,डुमरांव के पूर्व विधायक डॉ.अजीत कुशवाहा,अगिआंव के पूर्व विधायक शिव प्रकाश रंजन,केन्द्रीय कमेटी सदस्य सह भोजपुर जिला सचिव अभ्युदय,पोलित ब्यूरो सदस्य मीना तिवारी,केन्द्रीय कमेटी सदस्य सह रोहतास सचिव जवाहर लाल सिंह,राज्य कमिटी सदस्य मनोहर,केन्द्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव, राज्य कमेटी सदस्य मनोहर सिंह,किसान नेता,उमेश सिंह,जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,नगर सचिव सुधीर सिंह,जिला कमेटी सदस्य दीना जी,ऐपवा नेत्री शोभा मंडल,इंदू सिंह,कलावती देवी,वरिष्ठ माले नेत्री नीरा जी,आइसा नेता शब्बीर कुमार डॉ. बी.के.प्रसाद,डॉ. बी.के.शुक्ला,डॉ.कन्हैया सिंह,डॉ. जीवेश कुमार, डाॅ.नवीन सिंह,नीतीन,रजनीश कुमार,राजेश्वर लाल समेत अन्य लोग मौजूद थे!

Related posts

समय का सही उपयोग करें और आगे बढ़ें : प्रो. परिचय दास

rktvnews

वैशाली:प्रारूप निर्वाचन सूची के दौरान प्राप्त दावे और आपत्तियों की समीक्षा की गई।

rktvnews

राष्ट्रीय सुशासन केंद्र का दूसरा प्रशिक्षुता कार्यक्रम 2024 में सफलतापूर्वक पूरा हुआ, व्यापक शोध कार्य के बाद 8 प्रशिक्षुओं के शोध पत्र प्रकाशन के लिए स्वीकार किए गए।

rktvnews

नई दिल्ली:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के 7वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुई।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 27 जुलाई 25

rktvnews

उज्जैन:वेद ऋचाओं की गूंज के मध्य मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में लड्डू प्रसाद वेंडिंग ए.टी.एम. का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment