RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बी०एस०एस०कॉलेज बचरी में सेवानिवृत प्राध्यापक डॉ० योगेन्द्र राय को दी गई विदाई।

पीरो/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 नवंबर।ब्रह्मर्षि सहजानंद सरस्वती महाविद्यालय बचरी पीरो के सहायक प्राध्यापक डॉ० योगेन्द्र राय को सेवानिवृत होने के उपरांत महाविद्यालय परिवार की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया।उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के सचिव डॉ०एन०एम०ठाकुर एवं संचालन भौतिकी विभाग के प्राध्यापक अभिषेक राय एवं धन्यवाद ज्ञापन बड़ा बाबू जितेंद्र पांडेय ने किया।बतौर मुख्य अतिथि महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ०निर्मल राय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य मो.आयजुदीन खान एवं शिक्षक प्रतिनिधि डॉ०धर्मेंद्र पांडेय सम्मिलित हुए।
सचिव शासी निकाय डॉ० एन०एम०ठाकुर ने सेवा निवृति लाभांश राशि का चेक सौंपते हुए अपने उद्बोधन में सेवानिवृत प्राध्यापक के पूरी सेवा के बारे में विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने बताया कि डॉ०योगेन्द्र राय मगध विश्वविद्यालय से शिक्षा पूरी करने के बाद अपने जीवन के स्वर्णिम समय इस महाविद्यालय को दिए हैं।प्रारंभ से हीं इनके द्वारा महाविद्यालय में जो जिम्मेदारी दी गई उसे तन्मयता से पूरी निष्ठा के साथ पूरा किए हैं ।आने वाले निकटवर्ती भविष्य में इनके खालीपन का भरपाई कर पाना नामुमकिन है। महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ०निर्मल राय ने कहा कि डॉ०योगेन्द्र राय केवल व्यक्ति नहीं एक संस्था हैं,इनके कार्यप्रणाली एवं कार्यकुशलता से सभी लोगों ने बहुत कुछ सिखा है।आज हमलोगों के बीच से एक व्यक्ति नहीं एक संस्था जा रहा है।वर्तमान प्राचार्य डॉ०आयजुदीन खान ने कहा कि इन्होंने बतौर परीक्षा नियंत्रक परीक्षा विभाग को व्यवस्थित ढंग से चलाया है।वही शिक्षक प्रतिनिधि ने कहा कि सेवानिवृत सहायक प्राध्यापक डॉ०योगेन्द्र राय अत्यंत सौम्य स्वभाव और मिलनसार व्यक्ति हैं,पूरा महाविद्यालय परिवार इनसे अत्यंत हीं स्नेह करता है।इनकी खालीपन की भरपाई नहीं हो सकती।इस मौके पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने सेवानिवृत सहायक प्राध्यापक डॉ०योगेन्द्र राय को फूल माला एवं अंग वस्त्र से सम्मानित करते हुए भाव विहल होकर उनकी विदाई किए।कार्यक्रम में डॉ० धनंजय राय, डॉ०रामानंद अनघ, डॉ०श्रीनिवास पांडेय, प्रो०त्रिवेणी राय, डॉ०पिंकु,डॉ० शांति,डॉ०कुमारी पुष्पा,डॉ०सरिता , डॉ०चूमचूम, डॉ०सुजय कुमार, डॉ०शिवकुमार सिंह,उमेश राय,मिक्की कुमारी,सृष्टि कुमारी ,गरिमा कुमारी,रंगनाथ राय,चितरंजन पांडेय,पवन राय ,प्रीति राय,राहुल राय,अमरेंद्र राय, विकास,
आनंद,निलेश,सनोज, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर:स्वीप कोषांग के कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

बागपत:प्रशासन की पहल पर बेजुबानों के अधिकारों के रक्षक बन रहे बागपत के युवा: जिलाधिकारी ने किया संवाद।

rktvnews

देवघर: नगरपालिका चुनाव:जिले में शांतिपूर्ण मतदान को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त अहले सुबह से कंट्रोल रूम में उपस्थित

rktvnews

मुजफ्फरपुर:पंचायतों के सशक्तिकरण की दिशा में निर्णायक पहल।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायिक पदाधिकारी के साथ हुई बैठक।

rktvnews

भोजपुर:आरा के भकुरा में जनसंवाद में सांसद सुदामा प्रसाद ने सुनीं जनता की समस्याएं।

rktvnews

Leave a Comment