RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:डुमरिया प्रखंड के भीतर आमदा सीएचसी के अंतर्गत सुदुरवर्ती चाम्बुचटानी, रानीझरना, सुनूडुर टोलो में मलेरिया की जांच हेतु मेडिकल टीम पहुची।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)17 नवंबर।उपायुक्त के निदेशानुसार डुमरिया प्रखंड के भीतर आमदा सीएचसी के अंतर्गत सुदुरवर्ती चाम्बुचटानी, रानीझरना, सुनूडुर टोलो में मलेरिया की जांच हेतु मेडिकल टीम पहुची। जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय धवड़िया के नेतृत्व में चिकित्सक डॉ. सुजीत झा सहित एम.पी.डब्लू. ने गांव टोलो में जा कर लोगों का मलेरिया जांच किया दर्जन भर से अधिक संदिग्घ मलेरिया पीड़ित लोगों से मलेरिया का सेम्पल लिया गया, जिसमें 4 लोग मलेरिया संक्रमित पाये गये। शेष सभी सेम्पलों को संग्रहित कर लैब में जांच हेतु भेज दिया गया है। इस दौरान मलेरिया संक्रमित लोगों को आवश्यक दवाईयां उपलब्ध कराई गई। विदित् हो कि डुमरिया प्रखंड के उपरोक्त गांव सुदुरवर्ती क्षेत्र में आते है। आमदा सीएचसी से लगभग 16 किलोमीटर दूर ये गांव पहाड़ी पर अवस्थित है, तथा उड़िसा बॉडर पर अवस्थित है। जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय धवड़िया ने कहा अगले 1 सप्ताह तक इस इलाके में हमारी टीम कैम्प करेगी। हमारा उदेश्य जिला से मलेरिया का उन्मुलन करना है।

Related posts

मध्यप्रदेश:राज्यपाल को लोक सेवा आयोग का 66वां वार्षिक प्रतिवेदन भेंट किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह पार्क का जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने किया उद्घाटन।

rktvnews

तुम कौन हो?

rktvnews

राजस्थान और मध्यप्रदेश से जुड़े मुद्दों पर मध्यप्रदेश और राजस्थान के राज्यपालों की संयुक्त बैठक।

rktvnews

भोजपुर: सदर प्रखंड को बाढ़ग्रस्त घोषित की मांग को ले अंचलाधिकारी के पुतले में लगाई आग।

rktvnews

Leave a Comment