RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिला स्तरीय युवा उत्सव के सफल आयोजन हेतु उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 नवंबर।आज जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त, भोजपुर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय युवा उत्सव के सफल आयोजन हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवा उत्सव को सुचारू, सुरक्षित और प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आगामी 27 नवंबर को महंत महिला महाविद्यालय में लोक नृत्य, लोक संगीत, भाषण, कविता लेखन, कहानी लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के आयोजन का निर्णय लिया गया एवं 01 दिसंबर को साइंस इनोवेशन एग्ज़ीबिशन का आयोजन गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, भोजपुर में निर्धारित किया गया है।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, भोजपुर; जिला शिक्षा पदाधिकारी; जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी; कला एवं संस्कृति पदाधिकारी; डीपीएम नमामि गंगे; प्राचार्य, इंजीनियरिंग कॉलेज, आरा एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

जयपुर:ट्रेवल एंड टूरिज्म फेस्टिवल (टीटीएफ) में राजस्थान पर्यटन को मिला उत्कृष्टता पुरस्कार, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की राजस्थान पर्यटन को दुनिया का सिरमौर बनाने की रणनीति हो रही कामयाब।

rktvnews

डाक विभाग और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड ने भारतीय डाक के माध्यम से म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

वैशाली:सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अपने क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करना जनप्रतिनिधियों का है दायित्व : उर्जा मंत्री

rktvnews

राष्ट्रपति ने फ्रांस के राष्ट्रपति की आगवानी की।

rktvnews

भारतीय फिल्म ‘द गोल्डन थ्रेड’ को 18वें एमआईएफएफ 2024 में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र के लिए गोल्डन कोंच पुरस्कार मिला।

rktvnews

अच्छी स्क्रिप्ट और दमदार अभिनय फिल्मों को अमर बनाते हैं: 18वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव में ‘पोचर’ के निर्देशक रिची मेहता।

rktvnews

Leave a Comment