RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बिजली के तार से सटते ही कंटेनर में भड़की लपटें,ड्राइवर की दर्दनाक मौत।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 नवंबर।आरा–छपरा फोरलेन पर रविवार को एक दर्दनाक हादसे में कंटेनर ट्रक के ड्राइवर की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। हादसा कोईलवर थाना क्षेत्र के जमालपुर के पास उस समय हुआ, जब चलते कंटेनर का ऊपरी हिस्सा बिजली के तार से सट गया और देखते ही देखते पूरे वाहन में आग लग गई।
मृतक ड्राइवर की पहचान सारण जिले के मांझी डुमरी गांव निवासी आकाश कुमार प्रसाद (35 वर्ष), पिता अमर प्रसाद के रूप में की गई है। तेज लपटें उठते ही मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि ड्राइवर को बाहर निकालने का मौका ही नहीं मिला।
सूचना मिलते ही कोईलवर थानाध्यक्ष नरोतम चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ड्राइवर की मौत हो चुकी थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंटेनर कोईलवर की ओर से छपरा की दिशा में जा रहा था, तभी जमालपुर के पास बिजली के नीचे लटके तार से वाहन टकरा गया, जिसके बाद ट्रक में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग भड़क उठी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल आरा भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर कई स्थानों पर बिजली के तार अत्यधिक नीचे लटके रहते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। पुलिस एवं प्रशासन इस घटना की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related posts

छेड़खानी के अभियुक्त व वारंटी समेत दो गये जेल।

rktvnews

भोजपुर:भगवान को भाव चाहिए : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

भोजपुर: आंबेडकर जयंती पर जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा “भीम शक्ति संवाद” कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

सिवान:विशिष्ट शिक्षक के रूप में औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का किया गया आयोजन।

rktvnews

पटना:साहित्य सम्मेलन के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए डा अनिल सुलभ।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल से उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री ने की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

Leave a Comment