RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:चेतना सत्र चैंपियन प्रतियोगिता 2025 में प्रखंड स्तर पर प्रतिभाओं का हुआ शानदार प्रदर्शन।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 नवंबर।प्रखंड कोईलवर अंतर्गत सभी 18 सीआरसी से चयनित छात्र-छात्राओं के बीच प्रखंड स्तरीय चेतना सत्र चैंपियन प्रतियोगिता 2025 का सफल आयोजन प्रखंड संसाधन केंद्र, कोईलवर में किया गया। विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने अपने विषय ज्ञान, तर्कशक्ति और प्रस्तुति कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में रंग भर दिया।
इस प्रतियोगिता में केवल प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को ही जिला स्तरीय चेतना सत्र चैंपियन प्रतियोगिता 2025 में भेजा जाएगा। यही कारण रहा कि प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कोईलवर श्री भगवान शाह, प्रखंड के लेखपाल संजय कुमार, शिक्षिका दीपाली शर्मा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय ज्ञानपुर के राहुल कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक नितेश्वर कुमार राय, मोहम्मद मैनुल्लाह, मनोज कुमार सहित कई अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने अपने संबोधन में बच्चों के उत्साह, मेहनत और सीखने की ललक की सराहना की।अंत में अधिकारियों ने कहा कि चेतना सत्र जैसी प्रतियोगिताएं बच्चों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और ज्ञान के प्रति जिज्ञासा को बढ़ावा देती हैं। विजेता प्रतिभागियों को जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दी गईं।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-बुद्ध स्मृति स्तूप, वैशाली का किया निरीक्षण, तेजी से निर्माणकार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश।

rktvnews

पटना:बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर।

rktvnews

गढ़वा:होली एवं रमजान पर्व के मद्देनजर उपायुक्त एवं अभियान एसपी ने जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी की जयंती पर उन्हें स्मरण करते हुए किये श्रद्धासुमन अर्पित।

rktvnews

हनुमानगढ़:बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए मतदाता जागरूकता शिविर।

rktvnews

रोहतास डीएम धर्मेंद्र कुमार ने पैक्स कंप्यूटराईजेशन को ले की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment