RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:जिला शिक्षा पदाधिकारी ने के.जी.बी.वी. दुमका में छात्राओं के साथ किया मध्याह्न भोजन।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)13 नवंबर।जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बुधवार को दुमका स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने छात्राओं के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता की जाँच की।
इस दौरान उन्होंने विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति, स्वच्छता, छात्राओं की उपस्थिति एवं आवासीय व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने छात्राओं से विद्यालय में दी जा रही सुविधाओं एवं भोजन की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, सीआरपी एवं बीआरपी को निर्देश दिया है कि वे विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करें।
निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन करें तथा भोजन की गुणवत्ता की जाँच सुनिश्चित करें, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध हो सके।

Related posts

जयपुर:मुख्य सचिव से भारत में यूनिसेफ की प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्रे ने की मुलाकात।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से बात की।

rktvnews

डॉ. जितेंद्र सिंह ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा,शाहपुर प्रत्याशी के स्वजातीय वोटो में बिखराव,आरा में दिख रहा हिंदुत्व का रंग।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं सुनी, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित, कई आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान।

rktvnews

अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव मिथिलेश कुमार का बिदाई समारोह आयोजित

rktvnews

Leave a Comment