RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने एलएनजेपी अस्पताल का दौरा किया, विस्फोट पीड़ितों से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि दोषियों को सजा दी जाएगी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 12 नवंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल जाकर हाल ही में लालकिले के पास हुए विस्फोट में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ितों और उनके परिवारों से बातचीत की और उनके इलाज के बारे में जानकारी ली। श्री मोदी ने घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना भी की।
विस्फोट घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने न्याय सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने जोर देकर कहा, “षड्यंत्र के पीछे जो लोग हैं, उन्हें सजा दी जाएगी।”

एक्स पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा:

“एलएनजेपी अस्पताल जाकर दिल्ली में हुए विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिला। सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”
इस षड्यंत्र के पीछे जो लोग हैं उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा!

Related posts

देवघर:उपायुक्त ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों छात्रों को किया पुरस्कृत।

rktvnews

आफतकाल लाने वालों के बीते आपातकाल पर बरसते घड़ियाली आंसू।

rktvnews

भोजपुर:उद्वंत नगर मंडल में लाभार्थी कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

देवघर:राजकीय श्रावणी मेला-2026 को लेकर की जाने वाली तैयारियों की विभागवार समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रमज़ान के पवित्र महीने की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 21-22 मई को केरल का दौरा करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment