RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

‘कंगुवा’ की अद्भुत दुनिया में कदम रखने के लिए हो जाइए तैयार, अनमोल सिनेमा पर पहली बार, शनिवार, 8 नवंबर।

मुंबई/एजेंसी (PR 24× 7)04 नवंबर। तैयार हो जाइए एक ऐसी दुनिया में कदम रखने के लिए जो जितनी भव्य है, उतनी ही दिल दहला देने वाली! कंगुवा – पुनर्जन्म, बदले और जुनूनी जज़्बातों की वो दास्तान है, जहां कबीलों की टक्कर, योद्धाओं का जुनून और सदियों पुराने वादों का एक जोरदार मेल देखने को मिलेगा। समय के इस चक्र में देखिए सूर्या को एक ऐसे अवतार में जैसा आपने पहले कभी नहीं देखा और बॉबी देओल को एक खतरनाक, अप्रत्याशित विलेन के रूप में, जिसमें वे पूरी तरह बदले हुए अंदाज़ में नज़र आए! दमदार परफॉर्मेंस, हैरतअंगेज़ विजुअल्स और जबर्दस्त ट्रांसफॉर्मेशन से भरी ये फिल्म अनमोल सिनेमा पर धमाल मचाने आ रही है। तो तैयार हो जाइए इस बेमिसाल प्रीमियर के लिए, शनिवार, 08 नवंबर, शाम 7:30 बजे, सिर्फ अनमोल सिनेमा पर !
सुपरहिट फिल्मों *‘विश्वासम’* और *‘वेदालम’* के निर्देशक शिवा की यह मेगा फिल्म *‘कंगुवा’* आपको एक ऐसी अनोखी दनिया में ले जाती है, जहां हर डिटेल का अपना एक मकसद है। हर कबीले की संस्कृति, उनके रीति-रिवाज़, पहनावे से लेकर उनके हथियारों तक, सबकुछ इतनी खूबसूरती से गढ़ा गया है कि ये प्राचीन होते हुए भी पूरी तरह आपको अपनी दुनिया में खींच लेते हैं। दो जन्मों की कहानी कहता कंगुवा का हर सेट, हर दृश्य और हर मोड़ आपको एक जज़्बाती और जबर्दस्त अनुभव देता है। अपनी थिएटर रिलीज़ पर इस फिल्म ने दुनिया भर के दर्शकों को चौंका दिया था और बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी। और अब अनमोल सिनेमा के दर्शकों के दिलों पर अपना जादू चलाने आ रही है ‘कंगुवा’।
जब एक निडर योद्धा करता है ऐसा वादा जिसे तोड़ा नहीं जा सकता, तब शुरू होती है एक गाथा जो जन्मों तक गूंजती है। दो टाइमलाइन्स को जोड़ती ये कहानी बताती है कैसे सदियों पुराने एक महान योद्धा और एक छोटे से बच्चे की कड़ी एक रहस्यमय मोड़ पर आकर आज के समय में फिर जुड़ती है। क्या जन्मों के पार जाकर किस्मत खुद को फिर से लिख सकती है?

देखना ना भूलें ‘कंगुवा’, अनमोल सिनेमा पर पहली बार,शनिवार, 08 नवंबर को शाम 7:30 बजे

Related posts

रामगढ़:एनआईसी कक्ष में कंप्यूटर ऑपरेटर एवं सीनियर एग्जीक्यूटिव का हुआ दक्षता जांच।

rktvnews

उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत विभिन्न निवेशक समूहों के साथ ₹54550 करोड़ के निवेश पर हुआ करार:मुख्यमंत्री

rktvnews

उपराष्ट्रपति अपने प्रथम दौरे पर लक्षद्वीप पहुंचे, कहा कि यह पर्यटकों के लिए स्वर्ग है।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में NFSA, JSFSS एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:पेंशन निधि विनायक एवं विकास प्राधिकरण द्वारा किया गया अटल पेंशन योजना पर आउट रिच प्रोग्राम आयोजन।

rktvnews

सीतामढ़ी:बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत जगरुकता अभियान में कई कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment