RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

विभिन्न मामलों में 10 गिरफ्तार,भेजे गए जेल।

शाहपुर/भोजपुर(राकेश मंगल सिन्हा)07 जून। भोजपुर जिला के शाहपुर, करनामेपुर ओपी और बहोरनपुर ओपी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में अभियुक्त और वारंटी समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें शाहपुर थाना में 6, बहोरनपुर ओपी थाना मे 1और करनामेपुर ओपी थाना मे 3 शामिल हैं। शाहपुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, सहायक थानाध्यक्ष पूनम कुमारी, पुअनि संजीव कुमार, पुअनि शैलेश कुमार ने पुलिस बल के साथ एनडीपीएस ऐक्ट के तहत दर्ज कांड संख्या 324/21के अभियुक्त शाहपुर के जितेन्द्र यादव उर्फ गुरू, कांड संख्या 230/23 के अभियुक्त भइसहा टोला के अखिलेश राम और कांड संख्या 219/23 के अभियुक्त रतनपुरा के नीतीश सिंह, नीरज सिंह, दीपू सिंह, छोटू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बहोरनपुर ओपी थानाध्यक्ष अभय शंकर ने एक वारंटी चारघाट के सत्येंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। करनामेपुर ओपी  थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने कांड संख्या 215/23 के अभियुक्त करिया ओझा, कांड संख्या 397/22 के अभियुक्त भीम मिश्र और एलबीडब्ल्यू वारंटी उपेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related posts

सारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने छपरा एवं गड़खा विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:संदेश के प्रस्तावित डिग्री कॉलेज में आधारभूत सुविधाओं की प्रगति का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

कश्मीर से कन्याकुमारी राष्ट्रव्यापी संकल्प यात्रा पहुँची भोजपुर!दुःखियों का दुख कैसे कम हो यही श्रेष्ठ चिंतन:संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज।

rktvnews

अगर आप भी प्रेगनेंसी की योजना बना रहे हैं तो इन फ़ूड आइटम्स को अपने आहार में शामिल करें – डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

कानपुर में अपने नए एक्सक्लूसिव स्टोर लॉन्च के साथ भारतीय रिटेल स्ट्रेटेजी को सुदृढ़ कर रहा एसुस।

rktvnews

अनाचरण..! :वीरेन्द्र प्रसाद सोनी

rktvnews

Leave a Comment