RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार मतदाता सूचना पर्ची का किया रहा वितरण, सभी मतदाताओं के घर-घर पहुंचकर मतदान के लिए किया जा रहा प्रोत्साहित।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)03 नवंबर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार घाटशिला उप चुनाव में 5 नवंबर तक मतदाता सूचना पर्ची (वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप) वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में सभी बीएलओ द्वारा मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदाता सूचना पर्ची का वितरण करते हुए आगामी 11 नवंबर को बूथ पर जाकर मतदान करने की अपील की जा रही है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा आरओ, एआरओ को बीएलओ के माध्यम से शत प्रतिशत मतदाताओं के बीच मतदाता सूचना पर्ची वितरण कराने हेतु निर्देशित किया गया है। 300 मतदान केन्द्रों से जुड़े बूथ लेवल ऑफिसर मतदाता सूचना पर्ची के साथ रंगीन वोटर गाइड भी मतदाताओं को उपलब्ध करा रहे हैं जिसमें चित्रों के माध्यम से मतदाता ईवीएम से कैसे अपना मतदान करें तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी जा रही सुविधा जैसे सक्षम-ईसीआई एप, वोटर हेल्पलाइन ऐप, अपने अभ्यर्थी को जाने (नो योर कैन्डिडेट) ऐप तथा सी-विजिल ऐप की जानकारी दी गयी है। इसके साथ ही पंजीकरण, मतदान, दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को घर से मतदान तथा डाक मतपत्र की सुविधा के बारे में भी बताया गया है।
मतदाता सूचना पर्ची आगे भाग पर निर्वाचक नामावली में भाग संख्या व नाम, क्रम संख्या, पोलिंग स्टेशन का नाम तथा मतदान का दिनांक, क्यू आर कोड इत्यादि का उल्लेख है। मतदाता सूचना पर्ची के पीछे के भाग पर पोलिंग स्टेशन का नक्शा तथा बीएलओ का नाम, बीएलओ का कॉन्टेक्ट नम्बर, मतदान करने के लिए आयोग द्वारा निर्धारित वैकल्पिक दस्तावेज का विवरण तथा अन्य महत्वपूर्ण निर्देश आदि उल्लिखित है । मतदाता सूचना पर्ची प्राप्त नहीं होने पर मतदाता 1950 हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं, संबंधित बीएलओ द्वारा आपके निवास स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा।

Related posts

अग्निवीरवायु भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 27 जुलाई से शुरू होगी!उम्मीदवारों का जन्म 27 जून 2003 और 27 दिसंबर 2006 के बीच होना चाहिए।

rktvnews

बक्सर:इतिहास पुराण संत और संस्कृति का अनादर करने वाले त्‍यागने योग्‍य:जीयर स्‍वामी

rktvnews

खुशियों की दास्तां – फसल बदली तो संजीव की जिंदगी भी बदल गई!

rktvnews

भोपाल:श्रीमद्भगवद् स्वगीता का भव्य पुस्तक विमोचन समारोह बड़े हर्षोल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ संपन्न।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटना में मृत होमगार्ड की पत्नी को 30 लाख चेक सौंपा।

rktvnews

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने बच्चों को पिलाई पोलियों की खुराक।

rktvnews

Leave a Comment