RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:निर्दलीय प्रत्याशी सूर्यभान सिंह के जनसंपर्क में दर्जनों मुखिया सरपंच पक्ष में हुए गोलबंद।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 नवंबर।बड़हरा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी सूर्यभान सिंह ने शनिवार को जनसंपर्क अभियान के तहत पूरे क्षेत्र में तूफ़ानी दौरा किया। “लक्ष्य एक – बड़हरा बने सर्वश्रेष्ठ” के संकल्प के साथ निकले सूर्यभान सिंह ने दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कर जनता से आशीर्वाद मांगा। उनके समर्थन में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सुबह सारसिवान से अभियान की शुरुआत करते हुए वे जगतपुर पकड़ी, कुदरिया, परशुरामपुर, चांदा, बिन्टौली, घाघर, दुर्गा टोला और शिवपुर पहुंचे। दोपहर से लेकर शाम तक उन्होंने लगातार गांवों का भ्रमण किया। दोपहर में फरहदा में जनसंपर्क करते हुए उन्होंने कहा कि बड़हरा की जनता परिवर्तन चाहती है और यह परिवर्तन अब निश्चित है। शाम तक उन्होंने सबलपुर बाजार, महुदही, हरख टोला, नथमलपुर, ज्ञानपुर सेमरिया, संझोंली और छिन्नगांव-गाजियापुर तक लोगों से मुलाकात की। हर जगह उन्हें गर्मजोशी से स्वागत मिला। ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और समर्थन का भरोसा दिया।
सूर्यभान सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि जनसेवा है। उन्होंने कहा कि बड़हरा के विकास के लिए वे न किसी दल के मोहताज हैं और न किसी पद के लोभी। जनता ही उनकी ताकत है और जनता ही उनका दल है। उन्होंने कहा कि अगर जनता उन्हें मौका देती है तो क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार को प्राथमिकता दी जाएगी।
गजियापुर में दिनभर के जनसंपर्क अभियान का समापन हुआ। सूर्यभान सिंह ने कहा कि यह सिर्फ चुनाव नहीं, बल्कि बड़हरा को सर्वश्रेष्ठ बनाने की यात्रा है। उनके समर्थकों ने पूरे जोश के साथ “सूर्यभान सिंह – बड़हरा का बेटा” के नारे लगाए।
चुनावी चिन्ह “बल्‍लेबाज” पर वोट देने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि जनता का एक-एक वोट बड़हरा के सुनहरे भविष्य की नींव रखेगा। जनसंपर्क के इस अभियान ने साफ कर दिया है कि बड़हरा में चुनावी माहौल अब पूरी तरह गर्म हो चुका है और निर्दलीय प्रत्याशी सूर्यभान सिंह जनता के दिलों में जगह बना चुके हैं।

Related posts

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने लोकसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान इंडिया पोस्ट नेटवर्क के महत्वपूर्ण विस्तार और आधुनिकीकरण पर प्रकाश डाला।

rktvnews

बिहार :मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दूसरे चरण की गोपालगंज जिले से की शुरुआत।

rktvnews

चतरा:बीज उत्पादन योजना एवं एनएफएसएम योजना अन्तर्गत किसानों के बीच बीज वितरण कार्यकम का हुआ आयोजन।

rktvnews

बक्सर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

बक्सर डीएम और एसपी ने आगामी त्योहारों पर विधि व्यवस्था हेतु की संयुक्त बैठक।

rktvnews

खरना के साथ छठ महापर्व की भक्ति में डूबे व्रती!कल देंगे भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य।

rktvnews

Leave a Comment