RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:पेंशन अदालत से संबंधित बैठक सम्पन्न।

पेंशन संबंधित लंबित मामलों पर गंभीरता दिखाते हुए नियमानुसार निष्पादित करें :उपायुक्त राम निवास यादव

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड ) 31 अक्टूबर।आज समाहरणालय सभागार में जिला उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव की अध्यक्षता में पेंशन अदालत से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में उपायुक्त ने कहा कि पेंशनधारियों के समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए। कई पेंशनधारियों के लंबित मामले को निष्पादित किया गया साथ ही अन्य लंबित मामलों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की तथा लंबित मामलों पर गंभीरता दिखाते हुए नियमानुसार निष्पादित करने का दिशा-निर्देश दिया। सभी बैंकों को सख्ती से निर्देश दिया कि पेंशन से संबंधित कोई मामला लंबित न रखें संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए उसका जल्द से जल्द निराकरण करें।बैठक में उपायुक्त ने कहा कि सभी संबंधित विभाग अपने अपने यहां पेंशन से जुड़े लंबित मामलों को पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ निराकरण सुनिश्चित कराएं। साथ ही समय समय इसकी समीक्षा करें। पेंशन हेतु किसी व्यक्ति को कार्यालय का बार बार चक्कर न लगाना पड़े इसका विशेष ध्यान रखा जाए । बैठक में शिक्षा विभाग, कृषि विभाग,प्रखंड,अंचल स्तरसे संबंधित अधिकांश मामले थे ।आगे उपायुक्त ने समाहरणालय में उपस्थित पेंशनधारियों से बात कर उनकी शिकायतों को सुना तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को लंबित मामलों का निष्पादन शीघ्र करने का निर्देश दिए। मौके पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह जिला, सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी, सभी कार्यालय प्रधान समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भारत अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में नौवहन, हवाई उड़ान और निर्बाध वैध व्‍यापार की स्वतंत्रता के लिए प्रतिबद्ध: इंडोनेशिया में 10वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की मीटिंग-प्लस में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

rktvnews

भोजपुर: नई दिल्ली के गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे पत्रकार भीम सिंह भवेश,मिला आमंत्रण।

rktvnews

बिहार:पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें किया गया नमन।

rktvnews

भोजपुर: आरा के पटेल बस पड़ाव में अज्ञात चोरों ने भोजनालय में की चोरी,थाने में शिकायत दर्ज।

rktvnews

देहरादून:लोक भवन में बिहार दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

व्यंग्य-आलेख:दाल देख और दाल का पानी देख!🤪

rktvnews

Leave a Comment