RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : लालू-राबङी के जंगलराज ने बिहार को सदियों पीछे धकेला : योगी आदित्यनाथ 

शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के झौआ मे सभा को संबोधित करते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 29 अक्टूबर। भोजपुर जिला के शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के झौंआ हाई स्कूल मैदान मे बारिश के बीच चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा कि बिहार का यह चुनाव जाति एवं धर्म का नहीं बल्कि बिहार मे फिर से जंगलराज न आ जाय, इसे रोकने के लिए हो रहा है। लालू राज के शासन काल के जंगलराज ने बिहार को सदियों पीछे धकेल दिया। उन्होंने बाबू कुॅवर सिंह की धरती से शंखनाद कर महागठबंधन को उखाङ फेंकने तथा एनडीए गठबंधन प्रत्याशी राकेश रंजन ओझा को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार का भविष्य अब यहाँ की जनता के हाथों मे है। आपको तय करना है कि बिहार को जंगलराज बनाना है या इसे विकसित राज्यों की कतार में आगे लाना है। शाहपुर की धरती पर आज इन्द्र देवता ने हल्की बारिश कर आशीर्वाद दिया। जिसका मतलब है कि यहाँ की जनता के आशीर्वाद व जनसमर्थन से जीत को कोई ताकत रोक नहीं सकती है। लालू-राबङी के शासन काल से जनता उब चुकी है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार को ऊॅचाईयों तक पहुॅचाने का काम किया है। उनके नेतृत्व मे पलायन रूका है तथा शिक्षा के क्षेत्र मे काफी काम हुआ है। यहाँ के युवा इंजीनियर बनकर बिहार का गौरव बढा रहे हैं। पीएम मोदी ने अयोध्या मे राम लला का मंदिर बनवाया। बिहार की जनता जंगलराज से ऊब चुकी है। लालू पशु का चारा खा गये। पीएम नरेन्द्र मोदी ने गरीबों को उज्जवला योजना के तहत सिलेंडर गैस चूल्हा दिलाया। झौंआ की धरती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जय श्रीराम का नारा लगाकर कुॅवर सिंह की धरती को गुंजायमान किया। प्रत्याशी राकेश रंजन ओझा ने कहा कि आप लोग का स्नेह व आशीर्वाद मिल रहा है। विधायक राहुल तिवारी पर कटाक्ष करते हुए राकेश रंजन ओझा ने कहा कि जहाॅ जवइनिया के लोग गंगा मे समाहित हो रहे थे वहीं वे कटावरोधी के पैसे कमीशन के रूप में खा गये।  कटाव मे बोल्डर पानी मे बह गया। उन्होंने कहा कि विधान सभा मे जायेंगे तो जनता की आवाज को बुलंद कर विकास को जन-जन तक पहुँचाने का काम करेंगे। झौंआ पहुॅचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। सभा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज तथा मंच संचालन शाहपुर प्रखंड जदयू अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता ने किया। सभा मे भाजपा नेता भूअर ओझा, जिला पार्षद पं गंगाधर पांडे, धीरेन्द्र सिंह, दीपक सिंह, अरविंद पांडे, अंकित पांडे, बंटी पांडे, भरत तिवारी उर्फ बिरजू, मंटू दूबे, मुखिया मनोज ठाकुर, त्रिभुवन सिंह, अखिलानंद सिंह सहित बड़ी संख्या मे नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव, अल्बर्ट हॉल पर राज्यस्तरीय सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन, उमड़ा जनसमूह।

rktvnews

गढ़वा: नए उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने किया पदभार ग्रहण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बाबू जगजीवन राम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

एंथोनी चेन की फिल्म ड्रिफ्ट ने 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रतिष्ठित आईसीएफटी-यूनेस्को गांधी पदक प्राप्त किया

rktvnews

भोजपुर:बिहार सरकार से आवाम का उठ गया है विश्वास : विजेंद्र यादव

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment