RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय:शत प्रतिशत होगा मतदान,जीविका दीदियों ने दिया पैगाम।

RKTV NEWS/लखीसराय(बिहार )29 अक्टूबर।वर्तमान विधानसभा चुनाव में शत -प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य जीविका की इस समय की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। लखीसराय जिला के दो विधानसभा सीट सूर्यगढा और लखीसराय के लिए 6 नवंबर को मतदान होना है। लिहाजा जीविका अपने कर्मियों, कैडर और जीविका दीदियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान को प्राथमिकता और एक सूत्र कार्यक्रम के आधार पर भी कर रही है।
बुधवार को अनीता कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका ने सूर्यगढा प्रखंड में मतदाता जागरूकता अभियान की कमान संभाली । जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका ने ज्ञान गंगा जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ, चौरा राजपुर ने जीविका महिला जीविका दीदियों के साथ मिलकर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया और मतदाता जागरूकता रैली को नेतृत्व भी प्रदान किया । जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका ने जीविका और आई सी डी एस के संयुक्त तत्वाधान में प्रखंड कार्यालय परिसर, सूर्यगढा में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में भी शिरकत की ।
वहीं जिला के सभी प्रखंडों में प्रखंड परियोजना प्रबंधक के नेतृत्व में प्रभात फेरी और जागरूकता रैली निकाली गई । मतदाताओं में मतदान के प्रति जोश भरा गया और “वोट हमारा अधिकार है” के नारों के साथ 6 नवंबर को मतदान के लिए प्रेरित किया गया ।
जिला के लगभग सभी गांवों में आनंद जीविका महिला ग्राम संगठन,गुलशन जीविका महिला ग्राम संगठन, गंगा जीविका महिला ग्राम संगठन, राधिका जीविका महिला ग्राम संगठन, शक्ति जीविका महिला ग्राम।संगठन, एकता जीविका महिला ग्राम संगठन, आकाश जीविका महिला ग्राम संगठन, राम जीविका महिला ग्राम संगठन, अनंत जीविका महिला ग्राम संगठन एवं संगम जीविका महिला ग्राम संगठन समेत सैकड़ों सामुदायिक संगठनों के माध्यम से जीविका दीदियों ने घर -घर जागरूकता अभियान एवं व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम चलाया ।
इसके साथ ही रंगोली सह मेंहदी कार्यक्रम, हस्ताक्षर सह शपथ कार्यक्रम भी सभी पंचायतों में जीविका से संबद्ध सामुदायिक संगठनों द्वारा जारी रहा ।

Related posts

पटना:सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर बहादुर सैनिकों के कल्याण एवं पुनर्वास के लिये बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में करें अंशदान : मुख्यमंत्री

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोतम द्वारा पौड़ी के प्रेक्षागृह में मतदाता जागरूकता मेला (स्वीप मेला) का शुभांरभ किया गया।

rktvnews

भोजपुर: श्री कृष्ण चेतना समिति और चौकीदार दफादार के संयुक्त तत्वाधान में मनी पूर्व सांसद राम अवधेश सिंह की जयंती।

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज में मनोविज्ञान की छात्राओं का फेयरवेल।

rktvnews

भोजपुर:आरा समेत भोजपुर की सातों सीटें जीतेगा इंडिया गठबंधन: कुणाल

rktvnews

राजस्थान:वन विभाग संशोधित पीकेसी (ईआरसीपी) के कार्यों में हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है :केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री

rktvnews

Leave a Comment