RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार अंतर्राज्यीय बॉर्डर पर उत्पाद विभाग की विशेष टीमें तैनात, अवैध शराब के परिवहन पर रखी जा रही कड़ी निगरानी।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)29 अक्टूबर।स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा पारदर्शी घाटशिला उप चुनाव संपन्न कराने के मद्देनजर चुनाव की घोषणा होते ही अंतर्राज्यीय व अंतरजिला सीमाओं से अवैध शराब, पैसा, ड्रग्स या किसी प्रकार के उपहार के अवैध परिवहन पर चेकपोस्ट के माध्यम से सघन निगरानी रखी जा रही है । इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार झारखंड- पश्चिम बंगाल और झारखंड- ओड़िशा के अंतर्राज्यीय बॉर्डर पर उत्पाद विभाग की विशेष जांच टीमें तैनात की गई है ।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि पड़ोसी राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों से चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से अवैध शराब के परिवहन की संभावना रहती है। इसी के मद्देनजर उत्पाद विभागीय पदाधिकारी को अपनी टीम की प्रतिनियुक्ति करते हुए 24X7 विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं । उन्होने कहा कि सभी अंतर्राज्यीय एवं अंतर्जिला चेकपोस्ट के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि अवैध शराब, पैसा, ड्रग्स या किसी प्रकार के उपहार का अवैध परिवहन नहीं होने पाये जिससे चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया जा सके । सभी चेकनाकाओं पर तीन पालियों में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर 24×7 सभी छोटे-बड़े वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है।

Related posts

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से योग गुरु स्वामी रामदेव ने की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

कृषि में महिलाओं को सशक्त बनाती नमो ड्रोन दीदी योजना।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला ब्लड बैंक का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का बारीकी से लिया जायज।

rktvnews

त्रैमासिक जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) एवं समीक्षा समिति,(डीएलआरएसी)की बैठक संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने 2001 के संसद हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने नक्सली कांड में शामिल एक को किया गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment